{"_id":"597f6b9e4f1c1bd8588b47d9","slug":"121501522846-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप गाड़ी और ट्रक में टक्कर, सात श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप गाड़ी और ट्रक में टक्कर, सात श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप गाड़ी और ट्रक में टक्कर, सात श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मेरठ रोड पर स्थित गांव ढाकवाला गुजरान के पास हरिद्वार से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, इनमें एक बच्चा भी शामिल है, जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं, बताया जाता है कि सभी लोग फैक्ट्रियों में मजदूरी करते थे।
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्रियों में मजदूरी करने वाले करनाल निवासी 20 लोग सावन जोत महोत्सव के लिए हरिद्वार गए हुए थे। वहां पर भंडारा देने के बाद सोमवार को वे वापस लौट रहे थे। मेरठ रोड पर जब वे ढाकवाला गुजरान गांव के पास तो अचानक पिकअप की ट्रक के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, गाड़ी में सवार 14 अन्य घायल हो गए, जिन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मनोज, सिटी डीएसपी विवेक चौधरी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। मेडिकल कालेज के डायरेक्टर डा. सुरेंद्र कशयप भी ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायलों का इलाज कराया। वहीं, दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
हादसे में इनकी हुई मौत
मृतकों में रजत पुत्र जगपाल, संजीव पुत्र ताराचंद, चालक रविंद्र पुत्र सीधा राम सभी निवासी मंगलपुर, सुधाकर पुत्र रामसिंह निवासी नेवल, रणजीत पुत्र रामदास निवासी समस्तीपुर बिहार, विकास (15) निवासी कुंजपुरा, इंद्र पुत्र ओमप्रकाश गांव नंगला मेघा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
ये हुए घायल
घायलों में सेठपाल पुत्र शोरण सिंह, देशराज पुत्र नाथुराम, प्रिंस पुत्र संजीव, रोहित पुत्र देशराज, राहुल पुत्र देशराज, सागर पुत्र महेंद्र निवासी गांव मंगलपुर, निखिल,गुड्ढी देवी पत्नी राजेंद्र सिंह, कृष्णा पुत्र शेर सिंह, मोहनलाल निवासी मोहदिनपुर, सुधांशु पुत्र सुधाकर निवासी नेवल व अजय पुत्र बलवान निवासी पुंडरक, अमित पुत्र सोमनाथ, शिव कालोनी, सुजाता पुत्री सुधाकर निवासी नेवल, के नाम शामिल हैं।
चार की जान बची
जैसे ही पिकअप गाड़ी ट्रक से टकराई तो उनके पीछे चल रही कार का चालक भी संतुलन खो बैठा और गाड़ी ट्रक से जा टकराई। हालांकि, गनीमत रही कि केवल गाड़ी ही क्षतिग्रस्त हुई, जबकि उसमें सवार चार लोग बाल बाल बच गए। उनको मामूली चोटें आई हैं। मेरठ निवासी अनिल अग्रवाल ने बताया कि वे करनाल आ रहे थे। टक्कर के बाद उनकी गाड़ी भी टकराई गई, लेकिन एयरबैग खुलने के कारण उनकी जान बच गई। कार में चार लोग सवार थे।
ओएसडी ने जाना घायलों का हालचाल
सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने मृतकों के घर पहुंच कर शोक जताया। साथ ही मेडिकल कालेज में दाखिल घायलों का हालचाल भी जाना और प्रबंधन को निर्देश दिए कि वह सुचारू रूप से इलाज करें। इसके बाद ओएसडी ने निजी अस्पतालों में घायलों का भी हाल चाल जाना और परिजनों को हर तरह से मदद का आश्वासन दिया।