फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कॉलेज में दाखिले का एक ओर मौका, 30 तक खुला रहेगा पोर्टल

कॉलेज में दाखिले का एक ओर मौका, 30 तक खुला रहेगा पोर्टल

Thu, 27 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में दाखिले का एक ओर मौका, 30 तक खुला रहेगा पोर्टल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा।
राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुरा में अभी भी विद्यार्थियों के एडमिशन की तलाश जारी है। कालेज प्रबंधकों की ओर से फिर पोर्टल एडमिशन की डेट बढ़ानी पड़ गई है। छात्र अब 30 अगस्त तक कालेज में एडमिशन ले सकेंगे। कालेज में अभी तक एक तिहाई एडमिशन हो पाए है। छात्रों के एडमिशन के लिए प्राध्यापकों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। राजकीय महाविद्यालय में एक जून से छात्रों के एडमिशन शुरू हुए थे। कालेज में परिवहन सुविधा के साथ अन्य कई समस्या होने के कारण छात्रों का रुख कालेज की ओर नहीं हो रहा है। बता दें कि राजकीय महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के लिए कुल 460 सीटें हैं, जिनमें 300 सीटें बीए व 160 सीटें बीकॉम की है। ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के तहत अभी तक बीए प्रथम वर्ष में 70 छात्रों व बीकॉम में केवल 45 छात्रों ने ही एडमिशन लिया है। बाकि सभी सीटें रिक्त पड़ी है। महाविद्यालय को हर वर्ष इस प्रकार की स्थिति का सामना करना पड़ता है और हर वर्ष कॉलेज में अतिरिक्त दाखिलों के लिए नोटिफिकेशन जारी करना पड़ता है, ताकि जो बचे हुए छात्र हो वे कॉलेज में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सके। पिछले वर्षो की भांति एडमिशनों को लेकर पैदा हुई स्थिति को देखते हुए 30 अगस्त तक पोर्टल एडमिशन के लिए खोला लिया गया है। इसके साथ-साथ कॉलेज में लेक्चरारों की भी कमी है। कालेज में विभिन्न विषयों के 6 प्राध्यापक कम है। इसी के साथ-साथ पुस्तकालय में तीन पद जिनमें दो पद क्लर्क, एक पद स्टेनो तथा चपरासी के दो पद रिक्त पड़े हुए है।


वर्जन
कॉलेज में अभी तक एडमिशन पूरे नहीं हो पाए है। अभी तक बी.ए. के लिए जहां 70 एडमिशन व बी.कॉम के लिए केवल 45 एडमिशन ही हो पाए है। छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए एक ओर अवसर छात्रों को दिया गया है। जिसके लिए आगामी 30 अगस्त तक कॉलेज का पोर्टल एडमिशन के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन

संतोष मलिक, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, ज्ञानपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed