फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक घायल

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक घायल

Sat, 10 Jun 2017 11:28 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक घायल
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक घायल
विज्ञापन

फोटो संख्या-28
अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी। जीटी रोड पर तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से टकराकर जीटी रोड के दूसरी साइड पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। कार के बीच में पलटने से काफी देर तक जीटी रोड पर जाम लग गया। जाम में कई वाहन फंस गए। मिली जानकारी के अनुसार विवेक जैन निवासी दिल्ली अपने भाई के साथ चंडीगढ़ की तरफ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह तरावड़ी पैट्रोल पंप के पास ओवरब्रिज पर पहुंचे तो अचानक कार असुंतलित होकर डिवाइडर से टकरा गई और टकराते ही कार दूसरी साइड बीच सड़क पर जा पलटी। इस हादसे में एक तरफ जहां विवेक जैन का भाई घायल हो गया। वहीं कार के जीटी रोड के बीच में अनियंत्रित होकर पलटने से अन्य वाहन चालकों की भी जान बाल-बाल बची। घायल को तुरंत तरावड़ी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed