फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   120 players participate in athletics championship

राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 120 ने लिया भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
120 players participate in athletics championship
करनाल। एथलेटिक्स संघ हरियाणा की ओर से कर्ण स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 10वीं हरियाणा स्टेट जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता के विजेता 120 खिलाड़ी 19वीं नेशनल फेडरेशन कप जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे, जिसका आयोजन 31 जुलाई से एक अगस्त तक पंजाब के संगरूर जिले में होगा। इसके बाद नेशनल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अगस्त में कीनिया में होने वाली जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स मुकाबलों के तहत 100 मीटर बाधा दौड़ के महिला वर्ग में चरखी दादरी की पूजा ने पहला, कुरुक्षेत्र की मुस्कान ने दूसरा व पानीपत की रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 110 मीटर बाधा दौड़ बालक वर्ग में कैथल के मोहित ने स्वर्ण पदक, पानीपत के अमन ने रजत पदक व भिवानी के अनुज ने कांस्य पदक जीता। ट्रिपल जंप इवेंट बालिका वर्ग में भिवानी की हेमा ने प्रथम स्थान और फतेहाबाद की मोनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बाधा दौड़ महिला वर्ग में भिवानी की सिम्मी ने स्वर्ण पदक, हिसार की निर्मल ने रजत पदक व महेंद्रगढ़ की निकिता ने कांस्य पदक जीता है। 400 मीटर बाधा दौड़ के पुरुष वर्ग में भिवानी के विकास ने प्रथम स्थान, फरीदाबाद के अंकुश ने दूसरा स्थान व जींद के जतिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ट्रिपल जंप बालक वर्ग में भिवानी के अजय ने स्वर्ण पदक, सोनीपत के गौरव ने रजत पदक व जींद के रोहित ने कांस्य पदक जीता। तीन हजार मीटर स्टेपलचेज (बालक) में भिवानी के सुनील ने पहला, जींद के अंकित ने दूसरा व जींद के मीनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। तीन हजार मीटर स्टेपलचेज इवेंट (बालिका) में हिसार की उजाला प्रथम, जींद की नैंसी द्वितीय व हिसार की प्रीति तृतीय स्थान पर रही। हैमर थ्रो इवेंट (बालक) में भिवानी के नरेश कुमार ने स्वर्ण पदक, पानीपत के चेतन ने रजत पदक व भिवानी के देवेंद्र ने कांस्य पदक जीता। पांच हजार मीटर दौड़ (बालिका) में जींद की प्रेरणा ने प्रथम, हिसार की दीक्षा ने द्वितीय व कुरुक्षेत्र अंजलि देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को प्रतियोगिता के समापन पर पदक विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स संघ हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, निदेशक नरेंद्र मोर, प्रतियोगिता निदेशक जितेंद्र बांगर, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा व मुख्य कोच धर्मबीर चिकारा ने पदक प्रदान किए। वहीं संघ के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ व महासचिव राजकुमार मिठान ने परिणाम घोषित किए।
800 मीटर दौड़ (बालिका) में यशिका-हिसार ने स्वर्ण पदक, सिमरन-करनाल ने रजत पदक और विजेता-करनाल ने कांस्य पदक जीता।
800 मीटर (बालक) में संजीत बल्हारा-रोहतक ने पहला, अनुज-भिवानी ने दूसरा और सोमनाथ-हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ में कपिल-सोनीपत ने पहला, रवि-पंचकूला ने दूसरा और सुमित-हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ (बालिका) में हिमांशी-रोहतक ने स्वर्ण पदक, प्रिया-रोहतक रजत पदक और मनीषा-कैथल ने कांस्य पदक जीता।
10 हजार मीटर वॉक रेस (बालिका) में भारती भडाना-फरीदाबाद ने पहला, मोनिका-हिसार ने दूसरा और प्रियंका देवी-हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
10 हजार मीटर वाक रेस (बालक) में रोहित-भिवानी ने पहला, विवेक राठी-झज्झर ने दूसरा स्थान और जतिन राठी-झज्झर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
400 मीटर दौड़ (बालिका) में सम्मी-हिसार ने पहला, दीपांशी-रोहतक ने दूसरा और मनीषा-कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड में दीपक सिंह-झज्झर ने पहला, सुमित चहल ने दूसरा और कपिल-सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो इवेंट लड़कों में पवन रांगी-भिवानी ने पहला, विनीत मलिक-पानीपत ने दूसरा और वरिंद्र सिंह-अंबाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- लांग जंप इवेंट लड़कों में अविनाश कुमार-रेवाड़ी ने पहला, अमित-भिवानी ने दूसरा और अजय शर्मा-सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लांग जंप (बालिका) में अंजलि-भिवानी ने पहला, काजल-सोनीपत ने दूसरा और पूजा-चरखी दादरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- शाट पुट इवेंट (बालिका) में भारती सैनी-अंबाला ने पहला, शिक्षा-चरखी दादरी ने दूसरा और कीर्ति-कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाट पुट इवेंट बालक वर्ग में भगत सिंह-भिवानी पहले, संयम-रोहतक दूसरे और विनीत मलिक-पानीपत ने तीसरा स्थान पर रहे।
-1500 मीटर दौड़ (बालिका) में ललिता-सिरसा ने पहला, वर्षा-पानीपत ने दूसरा और विजेता-करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ लड़कों में विकास-हिसार पहले, सत्यदेव-पलवल दूसरे और रोहित-कैथल तीसरे स्थान पर रहे।
- हाई जंप (बालिका) साक्षी-सोनीपत ने पहला, शिखा-रोहतक दूसरे और निकिता-करनाल तीसरे नंबर पर रही। हाई जंप लड़कों में पहला स्थान पीयूष पंवार-भिवानी, दूसरे पर बलजिंद्र-सोनीपत और अभिषेक-सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा।
- पोलवाल्ट (बालिका) में निधि-सोनीपत प्रथम, वंशिका-भिवानी द्वितीय और ज्योति-हिसार तृतीय स्थान पर रही। पोलवाल्ट इवेंट लड़कों में सुनील-भिवानी पहले स्थान पर, जितेंद्र-भिवानी दूसरे स्थान पर और पंकज-भिवानी तीसरे स्थान पर रहा।
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमन खोखर-सोनीपत ने पहला, सन्नी भारद्वाज-रोहतक ने दूसरा और गोविंद-करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर (बालिका) में भावना-हिसार पहले, प्रिया-रोहतक दूसरे और तमन्ना-जींद तीसरे स्थान पर रही।
3000 मीटर दौड़ लड़कों में विनोद-फरीदाबाद ने पहला, अनुकरण-जींद ने दूसरा और निशांत-हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ (बालिका) में ललिता-सिरसा ने पहला, वर्षा-पानीपत ने दूसरा और मधु-जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

हेप्टाथलॉन इवेंट में सुनील कुमार-भिवानी ने पहला, विकास परमार-पंचकूला ने दूसरा और राजवर्धन-पंचकूला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हेप्टाथलॉन इवेंट में पूजा-चरखी दादरी ने पहला, रितिका-हिसार ने दूसरा और सुमन-गुरुग्राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जेवेलिन थ्रो इवेंट (बालिका) में ज्योति-फतेहाबाद ने पहला, दीपिका-फतेहाबाद ने दूसरा और शीतल-चरखी दादरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed