{"_id":"64fcdee3c5eb41eab508caf9","slug":"12-pregnant-women-found-in-high-risk-category-in-the-camp-karnal-news-c-18-knl1031-214981-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शिविर में 12 गर्भवतियां उच्च जोखिम श्रेणी में मिलींं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शिविर में 12 गर्भवतियां उच्च जोखिम श्रेणी में मिलींं
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व के तहत 140 गर्भवतियों ने करवाई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नागरिक अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के तहत शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान उच्च जोखिम वाली महिलाओं को चिन्हित किया गया। शिविर में 140 गर्भवतियों ने जांच करवाई। इनमें से 12 गर्भवती उच्च जोखिम वाली श्रेणी में मिली। जिन्हें आहार विशेषज्ञ डॉ. मोनिका ने आहार योजना तैयार कर उस पर अमल करने के लिए कहा।
शनिवार को सिविल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के तहत शिविर लगाया गया। जिसमें महिला चिकित्सक डॉ. श्रुति शर्मा, डॉ. दीपा, डॉ. धीरज सिंह, डॉ. रश्मि व डॉ. अनीता ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। शिविर में स्टाफ नर्स कोमलदीप कौर ने हीमोग्लोबिन की जांच, खून की जांच, यूरिन की जांच, शुगर के स्तर की जांच, रक्तचाप, वजन और अन्य सामान्य जांच की।
महिला चिकित्सक डॉ. धीरज सिंह ने बताया कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई है। नियमित जांच से गर्भवती महिलाओं में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की संभावना कम होती है। कुछ गर्भवती महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराए गए। गर्भवती महिलाओं की पहले कोरोना संक्रमण की जांच भी कराई गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिविर में 140 गर्भवतियों ने जांच कराई। जिसमें से 38 गर्भवती महिलाएं दूसरी व तीसरी तिमाही में पहली बार जांच कराने पहुंची। वहीं, तीन में खून की कमी, एक की खराब प्रसूति इतिहास, सात की पहले सीजेरियन, दो ब्लड ग्रुप नेगेटिव मिले और एक के रक्त में प्लेटलेट्स की कमी मिली। इस शिविर में एचआईवी काउंसलर पूनम, स्टाफ नर्स रीना, पारूल व नीशू मौजूद रहे।