फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 new Vita Milk booths will be established and facilities will be available

Karnal News: स्थापित होंगे 12 नए वीटा मिल्क बूथ, मिलेगी सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
12 new Vita Milk booths will be established and facilities will be available
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव, फेडरेशन लिमिटेड (एचडीडीसीएफ) की ओर से जिले में 12 नए वीटा मिल्क बूथ स्थापित किए जाएंगे। जिससे लोगों को अपने निकटस्थ क्षेत्रों में ही दूध मिल सकेगा। बूथ आवंटन के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका के बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट के दौरान वित्त वर्ष 2025-26 में 350 नए वीटा बूथ खोलने की घोषणा की थी। इसके तहत एचडीडीसीएफ ने जिला में वीटा मिल्क बूथ के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड के तहत बाजार ब्रांड वीटा के तहत दूध की खरीद, प्रसंस्करण और दुग्ध उत्पादों के विनिर्माण में कार्यरत है। वीटा उत्पादों की कड़ी में दही, मीठी लस्सी, नमकीन लस्सी, सादा लस्सी, पनीर, मिल्क केक, काजू पिन्नी, मीठा फ्लेवर्ड मिल्क (एसएफएम), घी और मक्खन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

यहां खुलेंगे मिल्क बूथ ः जीएसएसएस घरौंडा, गोंदर को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड गोंदर, शाहपुर कृषि प्राथमिक समिति शाहपुर, जुंडला कृषि प्राथमिक समिति जुंडला, खेड़ीनरू को-आपरेटिव क्रेडिट एवं सर्विस सोसाइटी लिमिटेड खेड़ी नरु, निसिंग कृषि प्राथमिक समिति निसिंग, सांभली में खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed