फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 died by black fungus and 12 new case arrived

ब्लैक फंगस से 12 की मौत, 12 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
12 died by black fungus and 12 new case arrived
जिले में ब्लैक फंगस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को ब्लैक फंगस के 12 नए मरीज आए और 12 की जान चली गई। हालांकि इन 12 मरीजों की मौत अलग-अलग दिनों में हुई है, क्योंकि मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओर से अब तक कुल 23 मरीजों की मौत बताई गई थी। बुधवार को अब तक 35 मरीजों की मौत का डाटा जारी किया गया है। वहीं बुधवार को कोरोना के 30 और मामले आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई। अभी तक जिले में कोरोना से 528 मरीजों की जान जा चुकी है। बुधवार को 34 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे। जिले का पॉजिटिविटी रेट 8.24 प्रतिशत और रिकवरी रेट 97.33 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। ब्लैक फंगस के जिले में अब तक 129 केस आ चुके हैं। इनमें से 35 की मौत हो चुकी है और 32 को रेफर किया है। 5 मरीज खुद छुट्टी लेकर अन्य अस्पतालों में चले गए। 13 मरीजों को मेडिकल कॉलेज ने छुट्टी दी है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में 44 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनसे अलग 43 मरीज आसपास के जिलों के दाखिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना के हालात
टोटल सैंपल लिए - 376819
निगेटिव आए - 336895
पॉजिटिव आए - 39653
ठीक हुए - 38598
एक्टिव केस - 527
मौत - 528
हलवाना में अब भी मिल रहे पॉजिटिव
बुधवार को 2033 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इनमें विद्यार्थी, हाउस वाइफ, बिजनेस मैन, चपरासी सहित अन्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही गांव हलवाना में पॉजिटिव केसों का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी 3 केस आए हैं। बीड बडावला में दो, अलीपुरा में 2, ब्रास, माजरा, जपती छपरा, घरौंडा, जहोड माजरा आदि गांव में भी कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं।
विज्ञापन

नॉन आईसीयू के 355, आईसीयू के 166 बेड खाली
कोरोना के उपचार के लिए जिला में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 24 प्राईवेट अस्पतालों व सीएचसी को अधिकृत किया गया है। जिले में 486 आक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 125 भरे हुए हैं तथा 355 बेड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 267 हैं, जिनमें से 101 भरे हुए हैं तथा 166 खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 जगहों पर 4992 ने लगवाया टीका
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 29 केंद्र बनाये गए थे। इन सभी केंद्रों पर 4992 ने टीका लगवाया है। इनमें 45 प्लस के लाभार्थियों की संख्या अधिक है। इससे अलग युवाओं में भी वैक्सीनेशन का क्रेज बढ़ता जा रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की कमी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed