{"_id":"68a62c48efcd5b6f140b24fd","slug":"12-cases-settled-in-jail-lok-adalat-karnal-news-c-18-knl1008-719318-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जेल लोक अदालत में 12 मुकदमों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जेल लोक अदालत में 12 मुकदमों का निपटारा
Thu, 21 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला कारागार में बुधवार को लोक अदालत लगाई गई। इसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन के सामने 13 मुकदमे रखे गए जिनमें से 12 मुकदमों का निपटारा किया गया और सात बंदियों को निर्धारित शर्तों पर रिहा किया गया। सीजेएम डॉ. इरम हसन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार में पहले और तीसरे बुधवार को लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। सीजेएम डॉ. इरम हसन ने बताया कि जिले में लंबित मुकदमों के लिए जिला न्यायालय सब डिवीजन इंद्री, असंध व घरौंडा में 13 सितंबर को नेशनल लोक अदालत लगाई जाएगी। उन्होंने जन साधारण से आग्रह किया कि वे इस लोक अदालत के जरिये अपने मुकदमों का निपटारा करवाएं जिससे उनके समय व धन की बचत होती है और भाईचारे की भावना को बल मिलता है।