फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जिले को मिली 151.30 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

जिले को मिली 151.30 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Sun, 06 Jan 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिले को मिली 151.30 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में करीब 151 करोड़ 30 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पश्चिमी बाईपास के करनाल जिले के लोगों को सौगात देकर इस क्षेत्र की 40 वर्ष पुरानी मांग को पूरा किया, अब इस बाईपास के बनने से करनाल शहर में यातायात की समस्या से निजात मिलेगी और कैथल, जींद, मेरठ जाने वाले लोगों को सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही चंडीगढ़ और दिल्ली जाने के लिए लोगों को आधे घंटे का शहर के अंदर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा, बल्कि सीधे पांच मिनट में ही कर्ण लेक जीटी रोड तक पहुंच सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को काछवा रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर के समीप से 151 करोड़ 30 लाख रुपये के विकास कार्य का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 50 करोड़ रुपये की लागत से बने पश्चिमी बाईपास का उद्घाटन और 8 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इन विकास कार्यों में इंद्री में 3 करोड़, 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र, नगर निगम करनाल द्वारा 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 3 द्वार जिनमें ताऊ देवी लाल चौक के पास पंडित दीन दयाल उपाध्याय द्वार, नमस्ते चौक के पास दानवीर कर्णद्वार द्वार और बलड़ी चौक जीटी रोड पर श्रीमद्भागवत गीता द्वार शामिल हैं।
विज्ञापन


इंद्री में 11.61 करोड़ से बनेगा एसडीएम ऑफिस
इसी प्रकार, मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से इंद्री के एसडीएम ऑफिस कॉम्प्लेक्स, 85 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बनने वाली बैरसाल से बीड़ माजरा की सड़क, 1 करोड़, 83 लाख, 49 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सांभली से रमाना की सड़क, 1 करोड़, 71 लाख 10 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सिकरी से बुटाना की सड़क, 30 करोड़ रुपये की लागत से नीलोखेड़ी- कारसा डोड की सड़क और 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली कोंहड-मुनक-असंध रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मंत्री कर्णदेव काम्बोज, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, मेयर रेनू बाला गुप्ता, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, केश कला एवं कौशल विकास के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्षा निर्मला बैरागी, अशोक सुखीजा, योगेंद्र राणा, जगदेव पाढ़ा, राजबीर शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा, शमशेर नैन, जयपाल शर्मा, ईलम सिंह, अशोक भंडारी, भगवानदास अग्गी, समाज सेवी बृज गुप्ता, मंडलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, अमर ठक्कर, दीपक गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व नगर पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed