फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सांसद चोपड़ा बोले, जब तक मेरी मंत्री गड़करी से बात नहीं होती, लोकर आईडी पर निशुल्क निकालो वाहन, सांसद के जाते ही फिर टोल वसूलना

सांसद चोपड़ा बोले, जब तक मेरी मंत्री गड़करी से बात नहीं होती, लोकर आईडी पर निशुल्क निकालो वाहन, सांसद के जाते ही फिर टोल वसूलना

Mon, 25 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सांसद चोपड़ा बोले, जब तक मेरी मंत्री गड़करी से बात नहीं होती, लोकर आईडी पर निशुल्क निकालो वाहन, सांसद के जाते ही फिर टोल वसूलना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा। बसताड़ा टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों के टोल फ्री को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। करनाल सांसद अश्वनी चोपड़ा ने टोल प्लाजा पर आकर सामाजिक संस्थाओं को समर्थन देकर पूरे मुद्दे को ओर ज्यादा हवा दे दी है।
वहीं, दूसरी ओर टोल अधिकारी किसी राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा ने टोल अधिकारियों को दो टूक जवाब देकर कहा कि, मैं हलके की जनता के साथ हूं। इस संबंध में वे केंद्रीय परिवहन मंत्री से बात करेंगे, जब तक कोई आगामी आदेश नहीं आता, तब तक हलके के लोकल वाहनों की इसी तरह से आवाजाही रहेगी। हालांकि, सांसद के जाते ही टोल पर अधिकारियों ने लोकल वाहनों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले, सामाजिक संस्था के लोगों ने टोल अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार को करनाल के सांसद अश्वनी चोपड़ा करनाल जाते समय अनाज मंडी के सामने ओवरब्रिज पर रुके ओर लोगों की समस्या सुनी। बीजेपी नेता सतीश राणा, राजीव सेन, सुरेंद्र सिंगला, सतपाल चौहान, विक्रमजीत चौहान, ओंकार शर्मा, प्रवीण जग्गा आदि लोगों ने बताया कि बसताड़ा टोल अधिकारी लोकल वाहनों के साथ ज्यादती कर रहे हैं और उन्होंने लोकल वाहनों से टोल वसूलने के लिए पास बनवाने का फरमान जारी कर दिया। लोगों की बात सुनते ही सांसद ने अपना रूख टोल प्लाजा की ओर कर दिया और पूरे अमले के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे गए। सांसद ने हाईवे के बीच ही अपनी गाड़ी को रोककर टोल अधिकारियों से बातचीत की। टोल अधिकारी वरूण शर्मा ने सांसद को एनएचआई का गजट दिखाते हुए कहा कि उनके पास टोल फ्री के कोई आदेश नहीं है। सामाजिक संस्थाओं ने टोल अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि टोल अधिकारियों के इस फरमान को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सांसद ने भी लोगों की बातों का समर्थन किया और कहा कि वे टोल फ्री करवा कर ही रहेंगे और जल्दी ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात करेंगे। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि उन्होंने तीन साल पहले वादा किया था कि लोकल वाहनों पर किसी प्रकार को टोल नहीं लगने देंगे, लेकिन फिर भी टोल अधिकारियों ने नया आदेश जारी किया है और उसे एनएचआई का गजट दिया है। गजट को पढ़ने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात करेंगे। अगर उसके बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ वे जनता के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद जाने के बाद टोल अधिकारियों ने रोके लोकल वाहन
करनाल के सांसद टोल पर अधिकारियों से बातचीत करके निकले ही थे कि चंद मिनटों के बाद ही टोल अधिकारियों ने लोकल वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। टोल अधिकारियों का साफ जवाब था कि या तो टोल पास बनवाए या फिर टोल देकर जाए। जब तक मैनेजमेंट का कोई आदेश नहीं आता, तब तक टोल देना ही पड़ेगा। टोल को लेकर लोकल वाहन चालक व टोल अधिकारी के बीच काफी देर तक नोकझोंक भी हुई।

वर्जन
करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा टोल टैक्स पर आए थे और उन्होंने लोकल वाहनों के लिए टोल फ्री की बात कही थी, लेकिन उन्होंने सांसद को एचएनआई की गजट कॉपी दे दी है। मैनेजमेंट का जैसा आदेश आएगा, उसकी पालना की जाएगी, लेकिन जब तक कोई आदेश नहीं आते, तब तक लोकल वाहनों चालकों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।-वरूण शर्मा, टोल मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed