फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नपा चुनाव में महिलाओं का बजा डंका : पुरुषों के मुकाबले नीलोखेड़ी में दो और इंद्री में तीन गुणा महिलाओं ने मारी बाजी

नपा चुनाव में महिलाओं का बजा डंका : पुरुषों के मुकाबले नीलोखेड़ी में दो और इंद्री में तीन गुणा महिलाओं ने मारी बाजी

Mon, 14 May 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नपा चुनाव में महिलाओं का बजा डंका : पुरुषों के मुकाबले नीलोखेड़ी में दो और इंद्री में तीन गुणा महिलाओं ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
नगरपालिका नीलोखेड़ी और इंद्री के आम चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। मतदान केंद्रों पर छोटी मोटी कहासुनी के अलावा कहीं पर भी कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला और इंद्री में 83 प्रतिशत और नीलोखेड़ी में 76 प्रतिशत तक वोटिंग हुई। देर शाम तक चुनावों के परिणाम भी घोषित कर दिये। जीत पर पार्षदों ने ढोल बजाकर खुशी जाहिर की। इन चुनावों में खास बात ये रही कि दोनों ही नगर पालिकाओं में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले दो से तीन गुणा रहेंगी, क्योंकि इंद्री में कुल 13 वार्डों में से 10 वार्डों से महिलाएं पार्षद चुनी गई हैं, उन्होंने ओपन वार्डों में पुरुषों को पछाड़ा, जबकि इसी प्रकार नीलोखेड़ी में 13 वार्डों में से 8 महिलाओं ने जीतकर पार्षद पद पर कब्जा जमाया है। उधर, नीलोखेड़ी में पहले से ही महिला के लिए चेयरमैन पद आरक्षित है, इंद्री में ओपन है, लेकिन लगभग तय है कि यहां पर भी महिला के सिर ही प्रधानी का ताज सजेगा।

गर्मी पर भारी पड़ा वोटरों का उत्साह
सुबह से ही मतदान के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया और गर्मी के मौसम के बावजूद भी मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थी। मतदान के लिए महिलाएं भी बढ़चढ़कर भाग ले रही थी। दोनों नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा और दोपहर 2 बजे तक नीलोखेड़ी नगरपालिका में 61.76 प्रतिशत मतदान हुआ और शाम तक 76 प्रतिशत रहा मतदान। इसी प्रकार, इंद्री नगरपालिका में भी 61.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पांच बजे तक 80 प्रतिशत तक पहुंच गया। इसी प्रकार, नीलोखेड़ी नगरपालिका के चुनाव में दोपहर 2 बजे तक 61.76 प्रतिशत मतदान हुआ। इंद्री नगरपालिका के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम इंद्री प्रदीप कौशिक ने बताया कि कुल मतदान 83 प्रतिशत हुआ है।
विज्ञापन


नीलोखेड़ी पुराने पार्षद नहीं बचा पाए सीट, नये चेहरों को मिला मौका
नीलोखेड़ी। नगरपालिका चुनाव में पूर्व पार्षदों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। इनमें से दो पूर्व पार्षद ही चुनाव जीत सके। पूर्व पार्षद खुद तो चुनाव हारे ही उनकी पत्नी और पुत्र भी चुनाव हार गए। वार्ड दो से पूर्व पार्षद वेद शर्मा और मोहित मल्होत्रा में आमने सामने की टक्कर रही। वेद शर्मा चुनाव हार गए। इसी प्रकार, वार्ड 3 से पूर्व पार्षद गीता दुआ ने अपने पुत्र योगेश को चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन योगेश तीसरे नंबर पर रहे। वार्ड-4 से पूर्व पालिका अध्यक्ष कोमल मुंजाल विजयी रही। वार्ड नंबर- 7 से पूर्व पार्षद अशोक अहलावत ने अपनी पत्नी नीता देवी को चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन नीता देवी चुनाव हार गई। वार्ड नंबर 8 से पूर्व पार्षद शकुंतला आहुजा ने अपने नजदीकी रिश्तेदार सनमीत कौर को चुनाव मैदान में उतारा और सनमीत कौर चुनाव जीतने में कामयाब रही। वार्ड नंबर 11 से बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दीपक सचदेवा की पत्नी रजनी सचदेवा भी चुनाव हार गई। वार्ड नंबर-12 से पूर्व पार्षद नवरूप सिंह चुनाव हार गए, बाकि वार्ड 13 से पूर्व पार्षद मधुबाला चुनाव जीतने में कामयाब रही। नगरपालिका चुनाव में मतदाताओं ने दो वार्डों को छोड़कर अन्य दूसरे वार्डों में नए चेहरों पर ही भरोसा किया। वार्ड नंबर 4 से पूर्व पलिका अध्यक्ष मधुबाला ही चुनाव जीत सकी, जबकि अन्य 11 वार्डों में मतदाताओं ने नए चेहरों को ही चुनाव जिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्री में केवल दो पुराने पार्षद ही जीत सके, नपा प्रधान व उसकी पुत्रवधू भी हारी
इंद्री। नगरपालिका इंद्री के चुनाव की खास बात ये भी रही कि पुराने पार्षदों के हाथ जीत कम ही लगी। यहां पर भी मतदाताओं ने नये चेहरों को अपना पार्षद चुना है। पुराने पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा। लोगों के गुस्से का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौजूदा नगर पालिका प्रधान सुखविंद्र कौर के पति चरणजीत सिंह वार्ड नंबर सात से हार गए। इसी प्रकार, नपा प्रधान की पुत्रवधू वार्ड नंबर एक से भी हार गई। केवल दो ही पुराने चेहरे गुरमीत सिंह, शशिकांता की जीत का स्वाद चख सके। परिणाम के अनुसार, वार्ड नंबर 1 से शिवानी गोयल, वार्ड नंबर 2 से शशिकांत, वार्ड नंबर 3 से पूजा रानी (पहले ही निर्विरोध निर्वाचित) ने जीत हासिल की। इसी प्रकार, वार्ड नंबर 4 से नीलम रानी बोहरा, वार्ड 5 से सीमा रानी, वार्ड 6 से दीप्ति नागपाल, वार्ड 7 से गुरमीत सिंह और वार्ड 8 से रीना रानी पार्षद चुनी गई। वार्ड 9 में सर्वजीत कौर जीती, वार्ड 10 से सोनिया, वार्ड नंबर 11 से गुरइकबाल सिंह बब्बी, वार्ड 12 से रिंकू और वार्ड 13 से कमलेश रानी चंदेल ने विजयी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed