{"_id":"5a4fcec34f1c1b41198b516c","slug":"11515179715-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन, 1670 वाहनों को किया चैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन, 1670 वाहनों को किया चैक
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइट डोमिनेशन अभियान में 1670 वाहन जांचे, 50 के चालान, आठ व्यक्ति काबू
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
अपराध पर रोकथाम के लिए जिला पुलिस की ओर से नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा के आदेशानुसार वीरवार रात 10 से सुबह 4 बजे तक डीएसपी राजीव कुमार की अगुवाई में 493 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को अलग-अलग टीमों में बांटकर अभियान चलाया गया। इस दौरान नाकाबंदी कर 1670 वाहनों की जांच की गई जिसमें 644 दोपहिया वाहन, 488 फोरव्हीलर, 236 एलसीवी और 302 हैवी व्हीकल शामिल थे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 50 वाहनों के यातायात अधिनियम के तहत चालान किए गए और एक दोपहिया वाहन को इंपाउंड किया गया। डोमिनेशन के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 91 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया, जहां पर 10 व्यक्तियों के पर्चे अजनबी काटे गए। वहीं अलग-अलग मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से छह को बिना किसी लाइसेंस की 88 बोतल अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि एक को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाइवाली करते और दूसरे को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।