फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़ा शहर, कहीं निकाले कैंडल मार्च तो कहीं पाकिस्तान के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास

शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़ा शहर, कहीं निकाले कैंडल मार्च तो कहीं पाकिस्तान के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास

Sat, 16 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़ा शहर, कहीं निकाले कैंडल मार्च तो कहीं पाकिस्तान के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास
करनाल। पुलवामा में आतंकी आत्मघाती हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को नमन करने व श्रद्धांजलि देने सारा शहर उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर मौन सभाएं हुईं तो शाम को शहीदों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाले गए। इससे पहले, दोपहर को जिलेभर मेें पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ सामाजिक संस्थाओं ने रोष प्रदर्शन भी किए। हमले को लेकर जिलेभर के लोगों में जबरदस्त उबाल है, शहरवासियों ने देश के प्रधानमंत्री से भी अपील है कि अब बदला चाहिए। मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंटस व स्टाफ सदस्यों की ओर से शाम को महात्मा गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इसी प्रकार, सेक्टर 12- स्थित सुपर माल के बाहर से शहर के युवाओं ने रोष मार्च निकाला। शहर के साथ-साथ असंध, इंद्री, घरौंडा, तरावड़ी व नीलोखेड़ी में भी पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए गए।
विज्ञापन

लायंस क्लब करनाल रॉयल स्टार ने पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल जलाकर अमर शहीदों को याद किया गया। क्लब के सदस्यों ने सरकार से पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर कुलदीप दुआ, सुमित ललित, विजय सचदेवा, अमरजीत, खुशहाल बतरा, अमीलाल, भूपेंद्र, विकास, विनोद व अमित मौजूद रहे। नगर निगम कार्यालय में स्टाफ ने पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कर्मचारियों ने देश की रक्षा के लिए शहीद जवानों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। निगम आयुक्त राजीव मेहता ने कहा कि हमारे देश के सैनिकों पर धोखे से व कायरतापूर्ण तरीके से हमला किया गया। इस हमले में हमारे कई सैनिक शहीद हो गए। इससे देश में गुस्सा है। इसी प्रकार, शहर की एंटी करप्शन संस्था, श्रद्धानंद अनाथालय में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसी प्रकार, योग कक्षा सेक्टर-14 कृष्णा मंदिर में योग शिक्षकों व साधकों ने आतंकी हमले में शहीद जवानों के लिए दो मिनट मौन रखा। शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। ईश्वर से प्रार्थना की कि घायल जवान जल्द स्वस्थ हो जाएं। योग शिक्षक दिनेश गुलाटी ने कहा कि वीर जवानों की शहादत पर पूरा देश आंसू बहा रहा है। इस अवसर पर योग शिक्षक सुरिंद्र नारंग, जितेंद्र गुप्ता, नवीन जिंदल, एसपी शर्मा, राजकुमार कक्कड़, वीपी खन्ना, पवन गुप्ता, रामलाल गोयल, सुदर्शन ढींगड़ा, धर्मपाल पांचाल, योग शिक्षिका नीलम बठला, वीना सेठ, निधि गुप्ता, बरखा जिंदल, उर्मिला पांचाल, किरण सचदेवा, प्रेमलता गर्ग, नीरज सिंगला व ईशा मोंगिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन



दवा प्रतिनिधियों ने फूंके पाकिस्तान लिखे पोस्टर
करनाल। पुलवामा में भारतीय जवानों पर हमले के खिलाफ दवा प्रतिनिधियों ने पाकिस्तान लिखे पोस्टर फूंके। सरकार से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मांग की गई। हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ के सदस्य अपने कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। दवा प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत सरकार शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए एक-एक आतंकवादी को चुन-चुन कर मारे। इसके बाद दवा प्रतिनिधियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रवेश गाबा, संजीत मिश्रा, उमेश नंदा, गुरु प्रसाद सिंह, शमशेर राणा, विजय कोहली, संजय बतरा, संदीप, जय प्रकाश, मनोज मलिक, जतिन गाबा, जयकर्ण व कर्ण सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने किया नमन
(फोटो संख्या-24)
करनाल। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को एसएस इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धांजलि दी गई। स्कूल में आयोजित एक शोक सभा में स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बच्चों ने मोमबत्तियां जला कर वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक संदीप कक्कड़ ने कहा कि सीआरपी पर आतंकी हमला कायरता की निशानी है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को इस जघन्य हमले के लिए कभी न भूलने वाला सबक सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए इस हमले की घोर निंदा की। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल आम्रपाली दत्ता, जसबीर सिंह अध्यापकों ने शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।


पाक मुर्दाबाद के नारे लगाकर पीएम से फिर से सर्जिकल स्ट्राइक की मांग
आतंकी हमले से आक्रोशित लोग तिरंगा लेकर विधायक के साथ सड़कों पर उतरे
घरौंडा। कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले से आक्रोशित सैकड़ों महिला-पुरुष तिरंगा लेकर सड़क पर उतर आए। विधायक हरविंद्र कल्याण के नेतृत्व में लोगों ने शहीद सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। आतंक की पनाहगार बने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। विधायक हरविंद्र कल्याण ने इस कायरता पूर्ण हमले की निंदा की। उरी के बाद दूसरे सबसे बड़े आतंकी हमले के खिलाफ विधायक के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे आक्रोशित युवा घरौंडा रेलवे स्टेशन के पास एकत्रित हुए। यहां शहीद जवानों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

विधायक हरविंद्र कल्याण के साथ सामाजिक संस्थाओं और युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रोष मार्च निकाला। युवाओं ने प्रधानमंत्री से दुश्मनों के खिलाफ एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की। रोष मार्च रेलवे स्टेशन से शुरू होकर रेलवे रोड, विश्वकर्मा चौक, मंडी मनीराम, तकिया मार्केट से होता हुआ एसडी मंदिर चौक पर समाप्त हुआ। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि यह कायरतापूर्ण आत्मघाती हमला है। जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। इसका बदला लिया जाएगा। आतंकियों को इसका मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed