फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रोडवेज की चली बसें, बैंकों सहित अन्य विभागों में कामकाज रहा ठप, फरियादी काटते रहे चक्कर

रोडवेज की चली बसें, बैंकों सहित अन्य विभागों में कामकाज रहा ठप, फरियादी काटते रहे चक्कर

Wed, 09 Jan 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की चली बसें, बैंकों सहित अन्य विभागों में कामकाज रहा ठप, फरियादी काटते रहे चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज को छोड़कर बाकी सभी विभागों में कामकाज ठप रहा। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज की बसें चलने के कारण हालात ठीक रहे। दिनभर रोडवेज की बसे सड़कों पर दौड़ती रहीं। इससे अलग करीब 250 नेशनलाइज बैंकों की शाखाओं में करीब 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित रहा हालांकि इनमें से अधिकतर शाखाएं खुलीं थीं, लेकिन कर्मचारियों ने अपना पेंडिंग कार्य ही किया।
पब्लिक हेल्थ, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर, नगर निगम सफाई कर्मचारी, बिजली निगम कर्मचारी सहित अन्य विभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। पहले तो उन्होंने अपने कार्यालय में ही धरना दिया और फिर वे दोपहर को कर्ण पार्क में एकत्रित हुए। वहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर बस स्टैंड के सामने से प्रदर्शन करते हुए कमेटी चौक पर पहुंचे और वहां भी सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने चेताया कि 9 जनवरी को इससे ज्यादा कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन


रुपयों को लेकर हुई लोगों को परेशानी
हड़ताल के कारण जिले की करीब 250 बैंक शाखाओं में लेन-देन नहीं हुआ। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे अलग रुपये निकलवाने के लिए लोगों ने एटीएम का सहारा लिया, लेकिन इस दौरान कई एटीएम में रुपये ही नहीं मिले। एलडीएम राजेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि हड़ताल के कारण दो दिन कैश की किल्लत न आए इसके लिए व्यवस्था की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के 45 कर्मचारी रहे छुट्टी पर
रोडवेज पर भी कर्मचारियों की हड़ताल का कम असर दिखाई दिया। बसें सामान्य की तरह रूट पर चलती दिखाई दीं। हालांकि कुछ ही बसों की पहिए थमे रहे। रोडवेज टीएम संजय रावल के अनुसार 45 कर्मचारी मेडिकल लीव या ईएल पर चल रहे हैं। 700 से ज्यादा के स्टाफ में इतने कर्मचारी सामान्यत: छुट्टी पर रहते भी हैं। हड़ताल का बस सर्विस पर कोई असर नहीं रहा।

काम कराने आए लोगों को कर्मचारियों ने कहा आज हड़ताल है
राष्ट्रव्यापी हड़ताल में पब्लिक हेल्थ, वन विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। सभी सरकारी दफ्तरों के गेट तो खुले रहे लेकिन वहां किसी कर्मचारी ने काम नहीं किया। लोग अपनी समस्या और किसी अन्य काम के लिए जब सरकारी दफ्तरों में घुस तो वहां कर्मचारियों ने साफ शब्दों में कह दिया कि दो दिन की हड़ताल है। 10 तारीख को आना। ऐसे में फरियादी दफ्तरों के चक्कर ही काटते रहे।


आयकर विभाग के कर्मचारी भी रहे हड़ताल में शामिल
केंद्रीय सरकार कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर आयकर कर्मचारी फेडरेशन के सभी सदस्य भी हड़ताल पर रहे। सेक्टर-12 स्थित आयकर कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर फेडरेशन के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के वित्त सचिव रजिंद्र शर्मा, ललित गुप्ता, विजय गोयल ने बताया कि हड़ताल से कार्यालय का रूटीन कामकाज बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed