फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 प्रतिशत मुनाफ का लालच देकर ठगे एक करोड

12 प्रतिशत मुनाफ का लालच देकर ठगे एक करोड

Fri, 30 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
12 प्रतिशत मुनाफ का लालच देकर ठगे एक करोड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। साल में 12 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर एक करोड़ 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोनीपत सेक्टर-14 निवासी आनंद ने फर्जी बिट कॉइन फर्म बनाकर एक करोड़ 80 लाख रुपये ऐंठे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मॉडल टाउन कबीर सचदेवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पानीपत में फैशन स्टूडियो के नाम से एक सैलून चलाता है और उसके पिता का करनाल में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार है। आरोपी आनंद एक साल से उनके परिवार को जानता है। उसने उसके पिता को अपनी बातों में फंसा लिया और बताया कि वह बिट कॉइन की फर्म चलाता है। वह करंसी एक्सजेंज करता है वह भी उनमें रुपये लगा दें तो उसे साल में 12 प्रतिशत मुनाफा होगा। ऐसे में उन्होंने एक करोड़ 80 लाख रुपये उसके खाते में डलवा दिए। तो आरोपी ने उसका ई वायलेट बना दिया और उसके करंसी डाल दी लेकिन उस करंसी को वह न तो बेच सकते थे और न ही ट्रांसफर कर सकते हैं। जब उन्होंने आरोपी से मुनाफा मांगा तो उसने तीन करोड़ देने के लिए उन्हें 50-50 लाख रुपये के छह चेक लिए वह भी बाउंस हो गए। जब उन्होंने आरोपी से रुपये मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed