{"_id":"5b96beb3867a557f032ac2dd","slug":"111536605875-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहा बेअसर, खुले रहे बाजार, 6 घंटे में से 6 मिनट तक भी बंद नहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहा बेअसर, खुले रहे बाजार, 6 घंटे में से 6 मिनट तक भी बंद नहीं दुकानें
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। देश में बढ़ती महंगाई और राफेल घोटाले सहित अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस का भारत बंद, सीएम सिटी में बेअसर रहा। बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह ही सड़कों पर उतर गए और हाथ जोड़कर बाजार बंद कराने लगे। बाजार में दुकानों के बाहर प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानें बंद कराई, लेकिन कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद की तो कुछ ने नहीं की, क्योंकि 8 सितंबर को इनेलो ने भी हरियाणा बंद को लेकर शहर में दुकानें बंद की थी। दूसरे सोमवार के दिन होने के कारण दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली रखी। ऐसा ही असर पूरे जिले में रहा।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता कमेटी चौक पर सुबह इकट्ठे हो गए। कांग्रेस नेताओं ने दुकानदार और व्यापारियों के समक्ष भारत बंद में समर्थन मांगते हुए दुकानों को बंद करने का आग्रह किया। इस दौरान कांग्रेस नेता कर्णगेट, ओल्ड जीटी रोड, सर्राफा बाजार, नेहरू पैलेस मार्केट, दयालपुरा गेट, नेताजी सुभाष मार्केट तथा कपड़ा मार्केट होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचे। हालांकि, कांग्रेस की ओर से सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बंद का आह्वान किया गया था, लेकिन कुल छह घंटे में से दुकानदारों ने 6 मिनट भी दुकान बंद नहीं की।
भारी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद
कांग्रेस के भारत बंद को लेकर जिलेभर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। जैसे-जैसे कांग्रेसी सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे वैसे ही पुलिस बल कांग्रेसियों के पीछे रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घट जाए। कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के साथ साथ पुलिस उनके साथ रही। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल व उनकी टीम पहले से ही बाजारों में तैनात रही। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई
विज्ञापन
महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर : डॉ. पंवार
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। इस महंगाई से हर वर्ग परेशान है। इसमें चाहे व्यापारी हो या फिर किसान हो या फिर गृहिणी हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मार से तंग आई देश और प्रदेश की जनता लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान कर रोष जताएगी। आज देशभर में कांग्रेस द्वारा देश में पेट्रोल केदामों में बढ़ती लगातार कीमतों के खिलाफ तथा राफेल डील में हुई घोटाले को लेकर बंद का आह्वान किया था। इस कड़ी में करनाल में भी कांग्रेस ने बंद के दौरान आज भाजपा पर जमकर निशाना साधा। डॉ. सुनील पंवार ने कहा कि भाजपा लोगों को भूखे मारने तथा उजाड़ने में लगी है। देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो पेट्रोल और डीजल के दाम संतुलित रखे गए थे। अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमते बढ़ने के बावजूद भी देश की जनता पर कांग्रेस ने कभी भी अतिरिक्त बोझ नहीं डाला।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कांग्रेस नेता कृष्ण शर्मा बसताड़ा, अनुसूचित विभाग अध्यक्ष ज्ञान सहोता, डॉ. खजान सिंह, नरेश संधु, व अन्य नेताओ ने भी भाजपा पर जमकर भढ़ास निकाली। इस मौके पर जंगला राम, सेवा दल के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश सचिव मुनीश परवेज राणा, बिन्दर मान, मुनीश कामरा, प्रदीप शर्मा, मेहर सिंह राणा, दयाल सिंह सिरोही, श्रवण कुमार, अनिल चौहान, रामपाल बलड़ी, अंग्रेज पोसला, सुखदेव सिंह, इन्द्रजीत विर्क, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के करनाल जिला अध्यक्ष विक्रमजीत सलारू, ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण उचाना, युवा कांग्रेस इंद्री अध्यक्ष प्रशान्त अरोड़ा, मंजीत गोल्डी, नरेश संधू, प्रवीण संधू, लखविंदर गोस्वामी दरड, महिंदर चीमा सलारू, सुनील लाम्बा रिन्डल, सुनील घीड, राजकिरण, संजय मनक माजरा, मूल चंद कश्यप सुखविंदर पाल उड़ाना, मांगे राम हैबतपुर, जितेंदर राणा बिजना, शन्टी शर्मा, अमित कुंजपुरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।