{"_id":"5af7396a4f1c1bd7408b4c32","slug":"111526151530-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध का नया तरीका : अब चक्का जाम नहीं, बल्कि यात्रियों को बेटिकट यात्रा कराएंगे कंडक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध का नया तरीका : अब चक्का जाम नहीं, बल्कि यात्रियों को बेटिकट यात्रा कराएंगे कंडक्टर
Updated Sun, 13 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान आजाद सिंह मलिक ने कहा कि अब रोडवेज कर्मचारी हड़ताल में चक्का जाम नहीं करेंगे बल्कि बस में किसी भी यात्री से टिकट नहीं लेंगे। जब सरकार को नुकसान झेलना पड़ेगा तो वह उनकी मांगों को अवश्य मानेंगे। उन्होंने कहा कि वह हड़ताल कर यात्रियों को परेशान नहीं करेंगे बल्कि फ्री यात्रा कराकर उसकी सेवा करेंगे। राज्य प्रधान आजाद कर्ण पार्क स्थित मानव सेवा संघ के हाल में आयोजित प्रदेश स्तर की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरप्लस का बहाना बनाकर 2016 में लगे करीब 412 चालकों को निकालने के निर्देश दिये हैं जो कि गलत है। इसका कर्मचारी यूनियन विरोध करती है। यदि सरकार ने उन चालकों को हटाया तो वे बस में यात्रियों की टिकट नहीं काटेंगे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार करीब 412 चालकों को निकालने के निर्देश वापस ले। बैठक का संचालन राज्य संगठन सचिव अशोक खोखर ने किया। राज्य महामंत्री प्रताप सिंह भनवाला ने सभी यूनियनों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में चालकों को नहीं निकालने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन का एक मुश्त सख्त फैसला है कि यात्रियों को बड़े प्रेम से यात्रा पूरी कराएं, पैसे न लें, जनता आपका सहयोग देगी। उन्होंने सभी यूनियनों से अपील की कि इस मुहिम से जुड़ें। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार तुरंत प्रभाव से पत्र वापस ले। जिम्मेदार अधिकारी का तबादला किया जाए अन्यथा यह जिम्मेदारी सरकार की होगी।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कृष्ण नोहरा, मुख्य सलाहकार रमेश श्योकन्द, सचिव अरुण मलिक, उपप्रधान मांगे राम, उप महासचिव धर्मेंद्र, सचिव राजेश हुडडा, प्रैस प्रवक्ता भरतपाल, उपप्रधान अजय यादव, भूप सिंह, रति राम, वेदपाल, बहादुर सिंह, सूरजभान, करनाल डिपो प्रधान राम निवास शर्मा, उपप्रधान कृष्ण शर्मा, शमशेर मलिक, राम निवास, वीरेंद्र शर्मा, लखपत, राजबीर, सतपाल, राजेंद्र, सचिव जनमेज, उपप्रधान अमित, बलजीत सिंह, ललित शर्मा, ईश्वर सिंह, भूप सिंह, पुष्पेंदर मलिक, अमन कुमार व राज्य सचिव वेद कुमार आदि उपस्थित रहे।