{"_id":"5ae0cfe64f1c1b65098b65ac","slug":"111524682726-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक बस की आमने सामने की टक्कर, बाल बाल बची सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक बस की आमने सामने की टक्कर, बाल बाल बची सवारियां
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक बस की आमने सामने की टक्कर, बाल बाल बची सवारियां
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। इंद्री-लाडवा रोड पर बुधवार को सुबह एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में बस और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि बस में बैठी सभी सवारियां बाल बाल बच गई। बस चालक धर्मवीर ने बताया कि वह बुधवार को सुबह इंद्री से सवारियां लेकर यमुनानगर की ओर जा रहा था। जैसे ही उसने गांव फुसगढ़ के पास सवारी चढ़ाने के लिए बस रोकी तो सामने से आ रहे एक बजरी से भरे ट्रक ने सीधी बस को टक्कर मार दी। इस बस क्षतिग्रस्त हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी है। ट्रक चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।