{"_id":"5a3ff8474f1c1bc5668b6fbc","slug":"111514141767-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक बजट में इंकम टैक्स में छूट 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख की जाए : बजरंग दास गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक बजट में इंकम टैक्स में छूट 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख की जाए : बजरंग दास गर्ग
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनकम टैक्स में छूट 2.50 लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की जाए : गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि आम जनता के लिए इनकम टैक्स में 2.50 लाख रुपये की वार्षिक छूट थोड़ी है। केंद्र सरकार को वार्षिक बजट में इनकम टैक्स में 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर छूट पांच लाख रुपये तक करनी चाहिए। साथ ही पांच से 10 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर पांच प्रतिशत इनकम टैक्स और 10 लाख रुपये से ऊपर की वार्षिक आय पर अधिकतम 20 प्रतिशत इनकम टैक्स होना चाहिए, जबकि अब अधिकतम 30 प्रतिशत है, जो बहुत ज्यादा हैं।
राष्ट्रीय महासचिव बजरंग दास गर्ग एक निजी होटल में राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। गर्ग ने कहा कि देश में जीएसटी लागू होने के बाद केंद्र सरकार को पहले से ज्यादा राजस्व की प्राप्ति हुई है और इनकम टैक्स भी पहले से बहुत ज्यादा आया है, जबकि केंद्र सरकार ने जीएसटी टैक्स प्रणाली में भी आम उपयोग में आने वाली वस्तुओं पर 28 व 18 प्रतिशत टैक्स लगाकर जनता की कमर तोड़ कर रख दी हैं। जिन वस्तुओं पर टैक्स कम था, उस वस्तु पर जीएसटी में बढ़ा दिया व जिस वस्तुओं पर टैक्स नहीं था उन वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाकर टैक्स लगा दिया गया। पैट्रोल व डीजल पर जो टैक्स व एक्साइज ड्यूटी दोनों मिल कर 57 प्रतिशत टैक्स है, उसे जीएसटी के दायरे में नहीं लिया गया टैक्सों में बढ़ोतरी करने से साफ सिद्ध होता है कि सरकार व्यापारी व आम जनता पर टैक्सों का बोझ लाद रही है जो उचित नहीं हैं।
इस मौके पर व्यापार मंडल प्रदेश प्रवक्ता किशोर नागपाल, जिला चेयरमैन नरेंद्र बांबा, जिला प्रधान जेआर कालरा, गुड़ मंडी प्रधान राम लाल अग्रवाल, रामपाल धीर, सब्जी मंडी प्रधान अवतार सिंह तारी, असंध प्रधान राम निवास जिंदल, पानीपत जिला प्रधान लक्ष्मी नारायण गुप्ता, शहरी प्रधान मुलक राज गर्ग, यमुनानगर जिला प्रधान राजेश सेठ, प्रदेश उपप्रधान केवल सिंह खबंदा, कुरुक्षेत्र प्रधान शशी जैन, प्रदेश सचिव फतेहचंद गांधी, युवा प्रदेश प्रवक्ता राहुल गर्ग पंचकूला, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल हिसार, तरावड़ी प्रधान शशी पाल गुप्ता, राइस मिल एसो प्रधान विनोद गोयल, सुशील गुप्ता, इंद्री प्रधान जय प्रकाश बंसल, रमेश सिंगला, व्यापारी नेता राजेश कोशिश, पवन सेठ, दीपक जोहर, विजय कुमार दिल्ली सहित कई व्यापारी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
जीएसटी की दरें 15 प्रतिशत तक हो
बजरंग दास गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार को जीएसटी के तहत अधिकतम टैक्स की दरें 15 प्रतिशत करनी चाहिए और जीएसटी कानून में पूरी तरह सरलीकरण करके जीएसटी की रिटर्न पहले की तरह तीन महीने में एक भरने का कानून बनाए, ताकि व्यापारी अपना व्यापार खुलकर कर सके। प्रदेश प्रवक्ता किशोर ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार बार-बार टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता की कमर तोड़ने में लगी हुए हैं। अगर सरकार ने जीएसटी में संसोधन नहीं किया तो व्यापार मंडल व्यापारी नेता बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में देशभर में आंदोलन करेगा।