{"_id":"599c65694f1c1b23678b45ad","slug":"111503421801-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क पर पैसे लेकर होमगार्ड में भर्ती करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लर्क पर पैसे लेकर होमगार्ड में भर्ती करने का आरोप
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लर्क पर पैसे लेकर होमगार्ड में भर्ती करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी। जिला गृह रक्षी विभाग में पदस्त एक क्लर्क द्वारा पैसे लेकर होमगार्ड को भर्ती करने का मामला सामने आया है। बताया जा रह है कि क्लर्क सुरेश ने एक होमगार्ड से पैसे लेकर उसे विभाग में भर्ती किया और बीच में 3 महीने के रेस्ट के दौरान भी उन्हें रेस्ट देने की बजाए उसे नौकरी पर ही रखा जा रहा है। ऐसे में दूसरे होमगार्डों के रोजगार पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। शिकायतकर्ता तरावड़ी के वार्ड नंबर-8 विक्रम कालोनी निवासी गौरव कुमार व सोनम कुमार निवासी गांव संधीर ने सीएम विंडो पर सीएम मनोहर लाल के नाम दी गई शिकायत में बताया कि वह बतौर होमगार्ड के पद पर विभाग में कार्यरत हैं, उनका बैल्ट नंबर 1860 व 435 हैं। उन्होंने बताया कि हमें 4 अप्रैल तक ही ड्यूटी पर भेजा गया था, लेकिन इसके बाद अब तक हमें दौबारा ड्यूटी पर नहीं बुलाया गया। इधर क्लर्क सुरेश द्वारा हमारे बाद भर्ती हुए होमगार्ड, जिसका बैल्ट नंबर-1817 है। आरोप है कि उससे पैसे लेकर ड्यूटी पर लगातार रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारे डिस्चार्ज के बाद भी यह तीन बार अपनी डयूटी के आदेश लेकर संबधित विभाग से पास करवाकर एफ.सी.आई. तरावड़ी में ड्यूटी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्लर्क इससे पैसे लेकर मिलीभगत से नौकरी पर रखा जा रहा है। सीएम विंडों पर शिकायत देकर शिकायत कर्ताओं ने गुहार लगाई है कि संबधित विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ जांच करके कानूनी कार्रवाई की जाए। मैरिट के आधार पर ही सभी होमगार्ड जवानों को रोजगार दिया जाए।