फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्काउट यूनिट ने 3000 पौधे लगाने व सुरक्षा करने का रखा

स्काउट यूनिट ने 3000 पौधे लगाने व सुरक्षा करने का रखा

Thu, 13 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्काउट यूनिट ने 3000 पौधे लगाने व सुरक्षा करने का रखा
करनाल। राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला एसोसिएशन करनाल द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्काउट्स जिला संगठन आयुक्त सियाराम शास्त्री के कुशल मार्गदर्शन में स्काउट्स एंड गाइड्स, कब और बुलबुल यूनिटों द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण करने के बाद निगम पार्षद डिम्पल रानी व प्रधानाचार्या सुशीला कुमारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर स्काउट्स जिला संगठन आयुक्त सियाराम शास्त्री ने कहा कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले इस वन महोत्सव में स्काउट्स एंड गाइड्स, कब व बुलबुल यूनिटों द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा। हमने 3000 पौधों को न केवल लगाने का बीडा उठाया है, बल्कि उनकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी ली है। जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल तनेजा की देखरेख में स्काउट्स यूनिटों व शिक्षकों को भी लगातार लगाए गए पौधो की देखभाल के लिए प्रेरित किया गया है। इस अवसर पर दो नवजात बच्चियों खुशी व टिन्ना के हाथों से पौधारोपण करवाया गया। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन ने ली। इस अवसर पर निगम पार्षद डिंपल रानी, प्रधानाचार्या सुशीला कुमारी, मुख्य शिक्षक रामनिवास सोलंकी, अध्यापक संघ के पूर्व प्रधान बलराज और जिला संगठन आयुक्त सियाराम शास्त्री ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed