{"_id":"62e4461c4ed62134be1f164d","slug":"11-lakh-rupees-grabbed-in-the-name-of-sending-abroad-karnal-news-knl1162464130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जींद जिले के मलिकपुर गांव निवासी साहब सिंह को अमेरिका भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगने का मामला सामने आया है। साहब सिंह ने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को शिकायत दी है। शुक्रवार को असंध थाना पुलिस ने आरोपी मलिकपुर निवासी वीरेंद्र सिंह, करनाल के रमाना रमानी गांव निवासी हरविंद्र सिंह, उसकी पत्नी हरदीप कौर तथा तरावड़ी अनाज मंडी के व्यवसायी अंकुर सिरसिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
साहब सिंह के अनुसार वह 12वीं पास है और मेकेनिकल इंजीनियर में डिप्लोमा किया है। एक वर्ष पूर्व उसके गांव के ही दोस्त वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह और उसका दोस्त हरविंद्र सिंह और उसकी पत्नी हरदीप कौर विदेश भेजने का काम करते हैं। उन्होंने असंध में होरिजोन के नाम से कार्यालय खोल रखा है।
उसने परिजनों की सलाह के बाद वीरेंद्र से मुलाकात की। उसने तब अमेरिका भेजने के नाम पर 50 लाख रुपये का खर्च बताया। अपने गांव का होने के नाते उससे 45 लाख रुपये मांगे। उसने पहले पांच लाख रुपये फाइल लगाने के नाम पर देने को कहा। तब उन्होंने जमीन गिरवी रखकर ब्याज पर पांच लाख रुपये का इंतजाम किया।
विज्ञापन
15 अप्रैल 2021 को उसने सफीदों तहसील में जमीन का बयाना लिखवा दिया और वीरेंद्र सिंह को रुपये दिए। वीरेंद्र कहता रहा कि कोरोना की वजह से फ्लाइट बंद है, जब भी फ्लाइट चलेगी काम हो जाएगा। फरवरी 2022 में उसे हरविंद्र सिंह व उसकी पत्नी हरदीप कौर के घर पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज लेकर बुलाया गया। उसे बताया कि हरदीप कौर के पास न्यूजीलैंड की नागरिकता है। उन्होंने 10 लाख रुपये और देने की बात कही। उससे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। उसके बाद हरविंद्र उसे अपने जानकार आढ़ती के पास तरावड़ी अनाज मंडी ले गया। पृथ्वी सिंह एंड संस फर्म पर आढ़ती से पहचान कराई।
आढ़ती ने तीन खाली चेक लिए। आढ़ती ने उसके खाते में चार अप्रैल 2022 को पांच लाख रुपये डलवा दिए। उसके बाद उसने आरटीजीएस के माध्यम से 5.50 लाख रुपये गुरबाज सिंह के खाते में व 50 हजार रुपये उसे नकद दे दिए। इसके बाद इनके कहने पर उसने रिश्तेदारों से चार लाख रुपये एकत्रित किए और हरदीप कौर के खाते में दो ट्रांजेक्शन से यह राशि ट्रांसफर की थी। बाद में ये लोग उसे उलझाते रहे। उसकी गाड़ी भी ले ली जिसे ये वापस नहीं कर रहे। अब उसे धमकी दे रहे हैं। जिला आर्थिक अपराध शाखा ने जांच के बाद मामले को असंध थाने में भेज दिया। जांच अधिकारी रामनिवास इस मामले में आगामी कार्यवाही कर रहे हैं।