फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   11 cases of dengue in one day, figure reaches 97

Karnal News: डेंगू के एक दिन में 11 केस, 97 पर पहुंचा आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
11 cases of dengue in one day, figure reaches 97
करनाल। जिले में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। इस साल में पहली बार एक दिन में डेंगू के एक साथ 11 केस सामने आए हैं। ऐसे में जिले में डेंगू का आंकड़ा 97 पर पहुंच चुका है। अब इस माह में डेंगू का आंकड़ा 150 के पार जाने की संभावना है। इन 11 केसों में से नौ केस सिर्फ मॉडल टाउन क्षेत्र से आए हैं। विभाग के उच्चाधिकारियों ने डेंगू के केस मिलने पर तुरंत प्रभाव से फॉगिंग व एंटी लार्वा गतिविधियां करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की गठित टीमों ने मंगलवार को 15 हजार 784 घरों को कवर किया। जिसमें अभी तक 158 घरों में लार्वा मिला और टीमों ने 91 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित कुल 4009 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 97 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीम ने अभी तक 10,55,188 घरों में डेंगू का लार्वा खंगाला। इनमें से 6600 घरों में लार्वा मिला और 3311 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। विभाग की टीमें अलर्ट मोड में रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही हैं। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव के बारे में सचेत व जागरूक भी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं।
विज्ञापन



सावधानी बरतनी जरूरी -

मलेरिया विंग से बायोलॉजिस्ट पिंकी ने आमजन को रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाने व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाने के लिए जागरूक किया ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाएं। डेंगू रोकने के लिए घरों के आस-पास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के वस्त्र पहने, मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। कीटनाशक दवाई से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें, छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण -

डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिर दर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप नॉर्मल होने लगता है। बुखार के साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है।



डेंगू केसों पर एक नजर -

जनवरी में एक, फरवरी में एक, मार्च में शून्य, अप्रैल में एक, मई में एक, जून में दो, जुलाई में चार, अगस्त में 11, सितंबर 44 और अक्तूबर 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed