फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10th class student fell while running 100 meters in school sports competition, died

स्टेट के लिए: स्कूल की खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ लगाते वक्त गिरा 10वीं का छात्र, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
10th class student fell while running 100 meters in school sports competition, died
पानीपत। असंध रोड स्थित सेंट मेरी स्कूल में शनिवार को खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ के दौरान 10वीं का छात्र मैदान में अचानक गिर गया। उसकी नाक से खून बहता देख स्कूल स्टाफ उसे नजदीक के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहां डॉक्टरों ने दावा किया उसकी मौत हार्ट फेल से मौत हुई है हालांकि पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में छात्र का हृदय सही पाया गया है। मौत का कारण जानने के लिए विसरा मधुबन और हिस्टोपैथोलॉजी टेस्ट के लिए एक सैंपल पीजीआई रोहतक भेजा गया, जिससे मौत का कारण पता लग सके।
विज्ञापन

मूलरूप से इसराना के गांव सींक के रहने वाले एडवोकेट धर्मवीर मलिक ने बताया कि वह हाल में सेक्टर-18 में रहते हैं। उसका इकलौता बेटा 13 वर्षीय दक्ष मलिक धावक था। वह फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल खेलने के साथ ही दौड़ लगाता था। उसे खेल पंसद थे। दो साल पहले बेटे का दाखिला असंध रोड स्थित सेंट मेरी स्कूल में कराया था। बेटा10वीं कक्षा में पढ़ रहा था। स्कूल में शनिवार को खेल दिवस था। जहां दक्ष ने सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। दौड़ पूरी करने के बाद वह अचानक ग्राउंउ पर गिर गया। स्कूल स्टाफ पास गया तो उसकी नाक से खून निकल रहा था, उसे दिखाई देना बंद हो गया था। हालत गंभीर देखते हुए स्कूल स्टाफ उसे असंध रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया।
विज्ञापन

बॉक्स
- परिजनों ने दान कराई दक्ष की आंखें
बेटे की मौत से गमगीन परिजनों ने दक्ष की आंखें दान कराई। जनसेवा दल की टीम की मदद से आंखें दान कराई गईं। आंखों को रोहतक पीजीआई के नेत्र बैंक भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, कारण जानने के लिए विसरा को जांच के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
- इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed