फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   राहगिरी कार्यक्रम में दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

राहगिरी कार्यक्रम में दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Mon, 11 Feb 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
राहगिरी कार्यक्रम में दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-12 में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम सड़क सुरक्षा एवं वसंत पंचमी को समर्पित रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए सचिव निशांत कुमार यादव रहे। उन्होंने कहा कि राहगीरी एक शानदार और प्रेरणादायक कार्यक्रम है और यह कार्यक्रम आम आदमी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने टीम राहगीरी को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अंतर्राष्ट्रीय पहलवान एवं अर्जुन अवार्डी डीएसपी रविंद्र सांगवान ने भी सभी का हौसला बढ़ाया और पूरा समय राहगीरी टीम के साथ बिताया। सुरेश पुनिया एवं आरटीए निरीक्षक जोगिंद्र ढुल ने सभी प्रबंध किए और आज की राहगीरी को विशेष कार्यक्रम बनाने में सहयोग किया।
नगर निगम के उपायुक्त धीरज कुमार कहा कि अपने आस पास स्वच्छता रखें और चाईनीज डोर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। यह घातक है और इसके ऊपर प्रतिबंध है। राहगीरी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल व पतंगें पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। नीता रंजन के कुशल निर्देशन में कलाकारों ने ट्रैफिक नियमों पर दो बेहतरीन नाटकों की प्रस्तुति देकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागृत किया। इनके साथ-साथ गुरू नानक खालसा कॉलेज करनाल के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सड़क सुरक्षा और स्वच्छता का संदेश दिया। मंच का संचालन खालसा कॉलेज के प्रो. डॉ. बीर सिंह और इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से किया एवं सभी को गुदगुदाया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
इस दौरान एश्वर्या, मोहन कुमार, मिस्टर सैम, श्रुति सहगल सहित अन्य कई डांस ग्रुप ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी को भाव विभोर कर दिया। नीलोखेड़ी से आए कृष्ण कुमार, अनुज, विनोद व साहिल ने वसंत उत्सव पर शानदार प्रस्तुति दी। विशेष अतिथि के रूप में पधारे प्रसिद्ध समाजसेवी एसपी चौहान ने अपनी फिल्म द स्ट्रगल मैन के बारे में अवगत करवाया और राहगीरी में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को अपनी फिल्म दिखाई। इस अवसर पर राजीव ओहरी, डॉ. राजन लांबा, भीम सैनी, सुशील कोच, राजेश्वरी रंधावा, डॉ. पवन, शिवचंद्र, संजय बत्रा, अजय कुमार, यश कालड़ा, गुरप्रीत सिंह, मनोज फोर, रिद्धी फोर, निधि गुप्ता, शुभम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed