{"_id":"5c1fde72bdec2256e27b802d","slug":"101545592434-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल के पहलवान दीपक ने जीता दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल के पहलवान दीपक ने जीता दंगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहीद उधम सिंह की याद में रविवार को रामलीला ग्राउंड में तीसरा विशाल दंगल कराया गया। इसमें कई प्रदेशों से आई पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में हरियाणा यूपी पंजाब से करीब डेढ़ सौ पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में कई रोमांचक मुकाबले हुए जिसमें नामी पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटनी देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। शाम तक विशाल दंगल में कई रोमांचक मुकाबले हुए। इनमें करनाल के दीपक ने असंध के विशाल को हराया कैथल के मोनू और करनाल के कमली का मुकाबला बराबरी पर रहा सुजल बड़ौता ने रांवर के अक्षय को पटखनी दी। इसी तरह के मुकाबले में मनीष रांवर ने मधुबन के अमन को हराया करनाल के दीपक ने अंकुश बड़ौता को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
दंगल के मुख्य अतिथि इनेलो नेता रिंकू चौधरी रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड 14 के पार्षद रामचंद्र काला कांबोज धर्मशाला के प्रधान विनोद कंबोज व पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा मौजूद रहे। दंगल का आयोजन करनाल केसरी अखिल पहलवान व राजीव बजाज की ओर से किया गया। कुश्ती शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि रिंकू चौधरी ने पहलवानों का परिचय लिया और बाद में उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कुश्ती हमारा प्राचीन एवं पारंपरिक खेल है। इससे जहां शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं, आपसी भाईचारा भी कायम होता है। उन्होंने अपनी ओर से आयोजकों को 31000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की दंगल के आयोजक अखिल पहलवान ने बताया एक दिवसीय दंगल में करीब डेढ़ सौ कुश्तियां हुई जिसमें दूरदराज से आए पहलवानों ने एक दूसरे को पटखनी दी अंत में विजेता पहलवानों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।