फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   यूजी व पीजी की 157 सीटें खाली, यूजी के लिए कल और पीजी के लिए

यूजी व पीजी की 157 सीटें खाली, यूजी के लिए कल और पीजी के लिए

Fri, 03 Aug 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
यूजी व पीजी की 157 सीटें खाली, यूजी के लिए कल और पीजी के लिए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर के दो सरकारी कॉलेजों में अभी भी पीजी व यूजी कोर्स की 157 सीटें खाली पड़ी है। जिन विद्यार्थी ने अभी तक कॉलेज में दाखिला नहीं लिया है, वे विद्यार्थी यूजी कॉर्स में 4 अगस्त और पीजी कोर्स में 8 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। लेकिन उसके लिए विद्यार्थियों को लेट फीस भी देनी होगी। कॉलेज में यूजी कोर्स की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, लेकिन अभी भी राजकीय महिला कॉलेज में यूजी और पीजी कोर्स की सीटें खाली पड़ी हैैं, यही हाल पंडित चिरंजी लाल कॉलेज का है। क्योंकि विद्यार्थियों का रुझान केयूके यूनिवर्सिटी की ओर है। हर विद्यार्थी यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहता है। इन खाली सीटों में पीजी की सबसे ज्यादा सीटें खाली हैं। यदि प्राइवेट कॉलेजों की बात करें तो एक उनमें भी अभी कई कोर्सों में सीटें खाली हैं, लेकिन अभी भी विद्यार्थियों के पास खाली सीटों पर दाखिला लेने का मौका है।

बीकॉम की तरफ है छात्राओं का रुझान
राजकीय महिला कॉलेज में यूजी और पीजी दोनों कोर्स में अभी भी 108 सीटें खाली पड़ी हैं। इनमें से बीएससी कंप्यूटर साइंस की 34 सीटें हैं। जिसका मुख्य कारण है कि छात्राओं का रुझान बिजनेस की ओर है, इस लिए बीकॉम की सीटे फुल हो चुकी हैं और बीएससी की सीटें अभी तक खाली हैं, क्योंकि छात्राएं इस कोर्स से पीछे हट रही हैं। ऐसा ही हाल बीसीए का है उसमें भी 12 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


राजकीय महिला कॉलेज में यूजी कोर्स की खाली सीटें
बीएससी कंप्यूटर साइंस 34
बीबीए 5
बीसीए 12
पीजी कोर्स
एमए हिंदी 50
एमए म्यूूजिक 5
एमएससी, ज्योग्राफी 2
पंडित चिरंजीलाल शर्मा कॉलेजपीजी कोर्स
एमए इंग्लिश - 15
एमए साइकोलॉजी - 15
एमए अर्थ-शास्त्र - 12
एमए इतिहास - 7


पंडित चिरंजी लाल व राजकीय महिला कॉलेज में यूजी और पीजी के कुछ कोर्स की करीब 157 सीटें खाली हैं। यूजी कोर्स के लिए विद्यार्थी 4 अगस्त तक लेट फीस के साथ दाखिला ले सकता है। इसी प्रकार पीजी कोर्स की खाली सीटों पर 8 अगस्त तक विद्यार्थी दाखिला ले सकता है। -कुलविंद्र कौर, प्रिंसिपल, राजकीय मवहला कॉलेज करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed