फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रैली कर ज्ञान सहोता ने ठोकी नीलोखेड़ी से दावेदारी, अशोक तंवर को सीएम बनाने के नारे गूंजे

रैली कर ज्ञान सहोता ने ठोकी नीलोखेड़ी से दावेदारी, अशोक तंवर को सीएम बनाने के नारे गूंजे

Mon, 28 May 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
रैली कर ज्ञान सहोता ने ठोकी नीलोखेड़ी से दावेदारी, अशोक तंवर को सीएम बनाने के नारे गूंजे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
पुरानी अनाज मंडी में आयोजित संविधान बचाओ रैली का सफल आयोजन करके कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार रहे ज्ञान सहोता ने दोबारा से नीलोखेड़ी विधानसभा से अपनी दावेदारी जता दी है। खचाखच भरे पंडाल से प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर समेत कांग्रेस के एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राउत ने भी सहोता की पीठ थपथपाई। साथ ही उन्हें पूरे प्रदेश में संविधान बचाओ रैली करने की जिम्मेदारी भी सौंपी। रैली के दौरान जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने अशोक तंवर को प्रदेश का भावी सीएम भी करार दिया और नारे भी लगाए।
रविवार को पुरानी अनाज मंडी में आयोजित संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं ने शिरकत की। इनमें चौटाला परिवार से रणजीत सिंह चौटाला, पूर्व सांसद ईश्वर सिंह और पूर्व मंत्री बिल्लू कादियान समेत कई नेता शामिल रहे। इस दौरान आयोजक सहोता की ओर से सभी को सम्मान के तौर पर पगड़ी पहनाई गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नीलोखेड़ी विधानसभा रिजर्व है और पिछले विधानसभा चुनावों में भी ज्ञान सहोता कांग्रेस पार्टी की तरफ से उम्मीदवार थे और दूसरे नंबर रहे थे। रैली के बहाने सहोता ने फिर से नीलोखेड़ी विधानसभा सीट से अपना दावा जता दिया है। रैली को संबोधित करते हुए आयोजक ज्ञान सहोता ने कहा कि भाजपा सरकार आज तक अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। जनता सिर्फ ये इंतजार कर रही है कि आखिर चुनाव कब होंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के एसपी विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे और लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि विपक्षी लोग दलितों को गुमराह न कर पाएं। इस मौके पर प्रदेश सचिव पंकज पुनिया, दीपक अत्री, नीटू मान, रेखा वाल्मीकि, संतोष कैरालिया समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं में भरा जोश, गूंजे तंवर को सीएम बनाने के नारे
रैली को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का और सरकार की गलत नीतियों का प्रचार करने का आह्वान किया। तंवर के जोशीले भाषण के बीच बीच में कार्यकर्ताओं ने तंवर को भावी सीएम करार दिया। तंवर ने कहा कि संविधान आज खतरे में है, इसलिए संविधान को भी बचाएंगे और मुल्क को भी। संविधान के बारे में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने कहा कि अगर संविधान खत्म होगा तो हम गुलाम बन जाएंगे। इसलिए सभी संघर्षशील ताकतों को एक साथ आना होगा। हम सभी को बीजेपी को संविधान बदलने के मंसूबों में सफल नहीं होने देना है। कहा कि नेहरू से लेकर जब भी कांग्रेस की सरकारें रही है तो संविधान की रक्षा हुई है।


बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलें
इससे पहले, कांग्रेस के एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राउत ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा और बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। तंवर ने कहा कि संविधान देश को चलाने का ग्रंथ है, क्योंकि संविधान एक व्यक्ति का न होकर देश के हर व्यक्ति के लिए है। संविधान चाहे गरीब हो या अमीर, दलित हो या पिछड़ा, अल्पसंख्यक आदि सभी की आवाज उठाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के मंत्री और आर.एस.एस. संविधान बदलने बात कर रही है, ऐसा भी नहीं है ये पहली बार हुआ है, इससे पहले भी बीजेपी की केंद्र सरकार ने संविधान को बदलने की बात की थी, लेकिन देशवासियों ने बीजेपी की सरकार को ही केंद्र से बदल दिया। अब बीजेपी सरकार वही काम करने में लगी हुई है, लेकिन कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed