फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाया तीन दिन पहले लापता हुआ बच्चा

पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाया तीन दिन पहले लापता हुआ बच्चा

Thu, 05 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाया तीन दिन पहले लापता हुआ बच्चा
पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाया तीन दिन पहले लापता हुआ बच्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहर की रामदेव कॉलोनी में शाम को एक साढ़े तीन साल का बच्चा संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत सेक्टर 4 चौकी में दर्ज कराई। पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के परिजनों ने बताया कि उसका साढ़े तीन साल का बेटा प्रशांत शाम को 7 बजे अचानक लापता हो गया। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज ने मुख्य सिपाही संदीप लोहान की अध्यक्षता में एक टीम को तुरंत बच्चे की तलाश के लिए भेजा। संदीप लोहान ने बच्चे की तलाश के लिए लोगों से पूछताछ की। जोकि पुलिस के प्रयासों से गुरूवार सुबह सेक्टर 16 करनाल के एक पार्क में मिल गया। बच्चा पार्क में अकेला बैठा हुआ था। उन्होंने बच्चे के आस-पास नजर दौड़ाई तो वहां पर कोई अन्य मौजूद नहीं था। पुलिस कर्मचारियों ने बच्चे से पूछा की वह यहां क्या कर रहा है और उसके मम्मी पापा कहां हैं। इस पर बच्चे ने बताया कि उसके मम्मी-पापा गुम हो गए हैं। पुलिस कर्मचारियों ने बच्चे को गोद में लिया और अपने साथ ले गए। बाद में उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन सेक्टर 4 पुलिस चौकी पहुंचे और बच्चे के मिलकर बिलख-बिलख कर रोने लगे। बाद में परिजन पुलिस को धन्यवाद कहते हुए बच्चे को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed