{"_id":"5a380da74f1c1b8b688b9549","slug":"101513622951-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय मोक ड्रीक प्रशिक्षण 21 दिसंबर को : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय मोक ड्रीक प्रशिक्षण 21 दिसंबर को : डीसी
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 को
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
प्राकृतिक आपदा प्रबंधन पर राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 21 दिसंबर को राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया के आदेशानुसार जिला में छह स्थानों पर मॉक ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। हुडा के सेक्टर-12 सुपर मॉल के पास मैदान में, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में, इंडेन गैस प्लांट गुढ़ा घरौंडा परिसर में, राजकीय आईटीआई गांव जयसिंहपुरा, असंध परिसर में, कर्ण गेट करनाल के पास, डब्ल्यूजेसी ब्रिज इंद्री के पास मॉक ड्रिल प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है। आदेशों में कहा गया है कि हुडा के सेक्टर-12 सुपर मॉल के पास वाले प्रशिक्षण स्थल की कमेटी में नगराधीश को नोडल अधिकारी, डीएसपी करनाल को सुरक्षा अधिकारी तथा नायब तहसीलदार और बीडीपीओ करनाल को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। वहीं कल्पना चावला मेडिकल कालेज अस्पताल के प्रशिक्षण स्थल की कमेटी में उपमंडलाधीश करनाल को नोडल अधिकारी, डीएसपी मुख्यालय को सुरक्षा अधिकारी तथा तहसीलदार नीलोखेड़ी व बीडीपीओ नीलोखेड़ी को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार, इंडेन गैस प्लांट गुढ़ा के प्रशिक्षण स्थल की कमेटी में उप मंडलाधीश घरौंडा को नोडल अधिकारी, डीएसपी घरौंडा को सुरक्षा अधिकारी तथा तहसीलदार घरौंडा व बीडीपीओ घरौंडा को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। राजकीय आईटीआई गांव जयसिंहपुरा असंध के प्रशिक्षण स्थल की कमेटी में एसडीएम असंध को नोडल अधिकारी, डीएसपी असंध को सुरक्षा अधिकारी तथा तहसीलदार असंध व बीडीपीओ असंध को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार कर्ण गेट के नगर निगम के डिप्टी आयुक्त को नोडल अधिकारी, डीएसपी शहर करनाल को सुरक्षा अधिकारी और ईओ नगर निगम, कार्यकारी अभियंता हुडा और फायर स्टेशन अधिकारी करनाल को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार डब्ल्यूजेसी ब्रिज इंद्री में प्रशिक्षण स्थल पर कमेटी में एसडीएम इंद्री को नोडल अधिकारी, डीएसपी इंद्री को सुरक्षा अधिकारी और तहसीलदार इंद्री, बीडीपीओ इंद्री को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।