फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   101 poles and 70 trees fell due to the storm, there was no electricity in the city for four hours

Karnal News: आंधी से 101 खंभे और 70 पेड़ गिरे शहर में चार घंटे बिजली रही गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 03:34 AM IST
विज्ञापन
101 poles and 70 trees fell due to the storm, there was no electricity in the city for four hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बारिश के साथ आई आंधी से वीरवार की रात जिले में 119 बिजली के खंभे और 70 पेड़ गिर गए। बिजली के खंभे गिरने से घरों और प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल हो गई।
शहर में जहां करीब चार घंटे बिजली गुल रही वहीं, जिले के 16 गांवों में सुबह 10 बजे के बाद बिजली आपूर्ति हो सकी। जिससे लोग परेशान रहे। असंध क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बिजली निगम की रिपोर्ट के अनुसार जिलेभर में 119 खंभे गिरे हैं। वहीं वन विभाग के अनुसार शहर व आस-पास के क्षेत्रों में आंधी से 70 पेड़ गिरने का अनुमान है।  निगम की अलग-अलग सब डिवीजनों सिटी करनाल, मेरठ रोड, नेवल, इंद्री, नीलोखेड़ी, भादसों, मूनक व निसिंग सब डिवीजन में 100 व 200 केवीए के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से निगम को 61 लाख 86 हजार 792 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बिजली निगम की टीमों ने कई जगहों की बिजली रात में ही दुरुस्त कर दी थी। निगम का दावा है कि जिन सब डिवीजनों में ज्यादा समस्या थी उनकी बिजली शुक्रवार दोपहर तक दुरुस्त कर दी गई है। वहीं वन विभाग की टीमों ने भी कई जगह से उखड़े पेड़ उठाए। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर के सेक्टर सात में एक पेड़ गिर गया और दुकान का टिन उड़ गया।

वहीं गांधी चौक पर दुकान का शेड उड़ गया व छज्जा गिर गया। एसडी मॉडल स्कूल के आगे रेलवे रोड पर ट्रांसफार्मर गिर गया। ट्रांसफार्मर गिरने से कुछ समय शहर की बिजली बाधित रही। घरौंडा के पनौड़ी रोड पर बड़ा पेड़ गिरने से आवागमन कुछ समय के लिए बाधित रहा।
शहर के सेक्टर छह और सात में देर रात दो जगहों पर आसमानी बिजली गिरने से एक मकान के छज्जे में दरार आए गई। सेक्टर सात में कारों के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed