फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   100 new corona positive arrived

कोरोना के 100 नए केस आए, एक बुजुर्ग की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
100 new corona positive arrived
कोरोना फिर डराने लगा है। दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। 16 दिनों में यह पांचवीं मौत है। सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे। डॉक्टरों के अनुसार ओल्ड हाउसिंग बोर्ड करनाल निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ होने पर 6 मार्च को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया था। उसे अस्थमा था और एक साल से ऑक्सीजन पर था। जिसकी 14 मार्च की सुबह मौत हो गई। वहीं रविवार को कोरोना के 100 नए केस आए जिनमें 29 विद्यार्थी शामिल हैं। कन्या स्कूल के 12, शिवा स्कूल के 2, निसिंग सरकारी स्कूल के 3, अन्य सरकारी स्कूलों के 4, गुरुकुल, पोलो स्कूल दादुपुर, तरावड़ी, आरपीआईआईटी, गीता स्कूल घीड़, भारद्वाज स्कूल, काछवा, ऊधम सिंह स्कूल में एक-एक विद्यार्थी पॉजिटिव पाया गया है। इनमें दो अध्यापक और एक लेक्चरर भी शामिल है। दो साल से लेकर 4, 6, 7, 8 साल के बच्चे भी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

आज मनाया जाएगा टीकाकरण दिवस
सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि 15 मार्च सोमवार को बुजुर्गों के लिए कोरोना टीकाकरण दिवस मनाया जाएगा। इस दिन 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए प्राइवेट अस्पतालों व सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों सहित 69 केंद्र बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ये है टीकाकरण की स्थिति
पहली डोज - 22472
दूसरी डोज - 5993
45 से 59 उम्र के व्यक्ति - 545
60 वर्ष से अधिक - 8224
इन जगहों पर आज होगा टीकाकरण
सोमवार को 69 केंद्रों पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इनमें सिविल अस्पताल करनाल, केसीजीएमसीएच, यूपीएचसी रामनगर, करनाल सेक्टर-13 डिस्पेंसरी, सेक्टर-6 डिस्पेंसरी, वसंत विहार, सेक्टर-16 स्थित पॉलिक्लीनिक, सिटी डिस्पेंसरी करनाल, शिव कालोनी, जिला जेल करनाल, निर्मल कुटिया, दिव्या योग मंदिर सेक्टर-7, असंध सीएचसी, एससी राहड़ा, पीएचसी जलमाना, पीएचसी पोपड़ा, पीएचसी उपलाना, सीएचसी बल्ला, पीएचसी सालवन, पीएचसी बरसत, एससी फरीदपुर, पीएचसी गगसीना, एससी मूनक, सीएचसी घरौंडा, गुढ़ा, पीएचसी कुटेल, एससी बसताड़ा, एससी हसनपुर, पीएचसी चौरा, एससी जमालपुर, पीएचसी भादसों, एससी हैबतपुर, पीएचसी घीड़, एससी नगला रोडान, पीएचसी ब्याना, सीएचसी इंद्री, एससी समोरा, पीएचसी काछवा, एससी पुण्डरक, पीएचसी खुखनी, एससी कलसोरा, पीएचसी कुंजपुरा, एससी नलीपार, पीएचसी मधुबन, एससी नगला फार्म, एचएपी मधुबन, एचएपी मधुबन वन, पीएचसी निगदु, एससी सांभी, एसडीएच नीलोखेड़ी, एससी बैरसाल, एससी बरसालू, पीएचसी सग्गा, सीएचसी तरावड़ी, पीएचसी बड़ौता, एससी शाहपुर, पीएचसी जुंडला, एससी कतलेहड़ी, सीएचसी निसिंग, एससी गोंदर, पीएचसी साम्भली, एससी अमुपुर, एससी बालू, श्रीमूलचंद किडनी अस्पताल, डॉॅ संदीप चौधरी नर्सिंग होम, अमृतधारा माई अस्पताल, सिग्नस अस्पताल, हैप्पी फैमिली अस्पताल व पार्क अस्पताल शामिल है। सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने जिलावासियों से अपील की है कि वे कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं। इसका किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं है। भारतीय मोदी आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष सन्नी बजाज ने 60 साल के बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed