फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   100 feet tricolor hoisted at Shri Ram Vatika

Karnal News: श्रीराम वाटिका में फहराया गया 100 फीट का तिरंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
100 feet tricolor hoisted at Shri Ram Vatika
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम ने वार्ड-10 में सेक्टर-13 के पार्क नंबर 9 श्रीराम वाटिका में 100 फीट ऊंचे तिरंगा फहराने लगा है। तिरंगा मीरा घाटी पार्क के बाद शहर का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा है। सोमवार को विधायक जगमोहन आनंद व महापौर रेनू बाला गुप्ता ने तिरंगे का लोकार्पण किया। अधिकारियों के अनुसार तिरंगे को 500 मीटर की दूरी से भी देखा जा सकता है।
कार्य पर 13.16 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। तिरंगे को गाजियाबाद से लाया गया है। लंबाई 20 फीट और चौड़ाई 30 फीट है। 9 फीट गहरी कंक्रीट की नींव में पोल लगाया गया है। अधिकारियों के अनुसार 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवा चले तो भी वह पोल को हिला तक नहीं सकती।
विज्ञापन

इस मौके पर तीन वार्डों में करीब 1.02 करोड़ के विकास कार्याें का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया। वार्ड-10 के सेक्टर-13 व सेक्टर-13 एक्सटेंशन में इंटरलॉकिंग गलियों की मरम्मत की जाएगी। करीब 32 लाख 82 हजार रुपये की लागत आएगी। वार्ड-4 के 200 फीट के फूसगढ़ रोड की मरम्मत होगी। करीब 52.92 लाख खर्च होंगे। वार्ड-5 में हेरिटेज लोन से पाम रेजिडेंसी को जाने वाली सड़क पर 450 एमएम डायामीटर की स्टोर्म पाइपलाइन डाली जाएगी। करीब 16.20 लाख रुपये की लागत आएगी। पार्षद भूपेंद्र नोतना, पार्षद सुभाष कंबोज, पार्षद कुमारी आशया कुमार, वीर विक्रम कुमार, निशांत शानू शर्मा, पायल अरोड़ा, श्रीराम वाटिका कल्याण संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंगला, दीपक गुप्ता, राम निवास गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed