फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 wards reserved for SC-BC and women, remaining 10 general

Karnal News: एससी-बीसी और महिलाओं के 10 वार्ड आरक्षित, बाकी 10 सामान्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
10 wards reserved for SC-BC and women, remaining 10 general
- वार्ड 01, 6 और 14 रहेंगे एससी वर्ग आरक्षित, एससी महिला के लिए वार्ड-1 रिजर्व
विज्ञापन

- सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार के लिए वार्ड 9, 10, 15 और 16 आरक्षित
- बीसी वर्ग को तीन वार्ड, बीसी-ए को वार्ड 07, बीसी-ए महिला को वार्ड 02 और बीसी-बी महिला को वार्ड 17
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के 20 वार्डों की नई वार्डबंदी के बाद शनिवार को वार्डों को आरक्षित करने के लिए ड्रॉ निकाला गया। इसमें एससी और बीसी वर्ग के लिए छह वार्ड आरक्षित किए गए। वर्ग श्रेणी आरक्षण समेत महिलाओं के हिस्से सात वार्ड आए। बाकी 10 वार्डों को सामान्य रखा गया है। इसमें पहली बार बीसी बी वर्ग को आरक्षण दिया गया है। इस वर्ग में महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। यानी पहली बार बीसी-बी वर्ग में वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
बीसी बी वर्ग की महिला के लिए वार्ड नंबर 17 को आरक्षित कर दिया गया है। हालांकि अगर महिलाओं की चुनाव में भागीदारी की बात करें तो कुल 20 में से सात वार्डों को आरक्षित किया गया है। ड्रॉ में एससी वर्ग को कुल तीन वार्ड मिले। इनमें से एक वार्ड महिला आरक्षित रहेगा। बीसी-वर्ग को दो वार्ड मिले, इनमें से एक महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं, बीसी बी वर्ग में एक वार्ड महिला को दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षित करने को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में एडहॉक कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीसी उत्तम सिंह ने की। इसमें एडहॉक कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। इनके साथ-साथ निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा और एडीसी यश जालुका भी मौजूद रहे। सभी की मौजूदगी में नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षित किए जाने के लिए ड्रॉ निकाला गया। इस दौरान सीटीएम मोनिका, पूर्व मेयर रेनु बाला गुप्ता, पूर्व डिप्टी मेयर नवीन, पूर्व पार्षद वीर विक्रम, पूर्व पार्षद रजनी परोचा, पूर्व पार्षद युद्धवीर समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये वार्ड किए गए आरक्षित-
- एससी वर्ग उम्मीदवार के लिए वार्ड-6 और वार्ड-14 आरक्षित।

- एससी वर्ग महिला उम्मीदवार के लिए वार्ड-1 आरक्षित।

- बीसी-ए वर्ग उम्मीदवार के लिए वार्ड-7 आरक्षित।

- बीसी-ए वर्ग महिला उम्मीदवार के लिए वार्ड-2 आरक्षित।

- बीसी-बी वर्ग महिला उम्मीदवार के लिए वार्ड-17 आरक्षित।

- महिला सामान्य वर्ग उम्मीदवार के लिए वार्ड-9, वार्ड-10, वार्ड-15 और वार्ड-16 आरक्षित।

- ये रहे सामान्य : वार्ड नंबर 3, 4, 5, 8, 11, 12, 13, 18, 19 और 20






नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षित करने को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें जिला प्रशासन का उद्देश्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ नगर निगम चुनाव से संबंधित गतिविधियों को संपन्न करवाना रहा। बैठक में मौजूद एडहॉक कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में ड्रॉ निकलवाया गया। इस दौरान इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई गई।

- उत्तम सिंह, उपायुक्त, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed