{"_id":"6ad28dbbbf1a34f29e0aa115","slug":"10-two-wheelers-recovered-from-two-accused-karnal-news-c-338-1-kn11021-134285-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो आरोपियों से 10 दोपहिया वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो आरोपियों से 10 दोपहिया वाहन बरामद
विज्ञापन
करनाल। एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने वाहन चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह एक्टिवा और चार मोटरसाइकिलें बरामद कीं। एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ इंचार्ज उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया गया कि सूचना के आधार पर दो टीमों ने कार्रवाई की।
पहली टीम का नेतृत्व करते हुए सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने आरोपी अंकुश कुमार निवासी रामनगर को घोघड़ीपुर बाइपास के पास से काबू किया। आरोपी से छह चोरीशुदा एक्टिवा बरामद की गईं। दूसरी टीम का नेतृत्व मुख्य सिपाही सुखमहेन्द्र सिंह ने किया। टीम ने आरोपी मनीष कुमार निवासी घरौंडा को बजीदा रोड करनाल से गिरफ्तार कर चार चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कीं। ब्यूरो