फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 thousand consumers did not pay water-sewerage bill, loss of 4.32 crore to the corporation

10 हजार उपभोक्ताओं ने नहीं भरा पानी-सीवरेज का बिल, निगम को 4.32 करोड़ का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
10 thousand consumers did not pay water-sewerage bill, loss of 4.32 crore to the corporation
नरेंद्र शर्मा
विज्ञापन

करनाल। उपभोक्ताओं द्वारा पानी और सीवरेज का बिल नहीं भरा जा रहा है। नगर निगम भी बिल वसूली के लिए ठोस प्रयास नहीं कर रहा। करीब 10 हजार उपभोक्ताओं ने छह साल से पानी और सीवरेज का बिल नहीं भरा है। जिससे नगर निगम को करीब 4.32 करोड़ के राजस्व का नुकसान झेलना पड़ा है। बिल जमा न होने का मुख्य कारण पेयजल विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की हीलाहवाली भी है, क्योंकि विभाग द्वारा बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती। नगर निगम के अधीन पानी के 39677 व सीवरेज के 25829 कनेक्शन हैं। जिनमें से करीब 10 हजार उपभोक्ताओं ने 6 साल या इससे अधिक समय से बिल जमा नहीं करवाया है। संवाद

60 रुपये प्रतिमाह आता है बिल
नगर निगम द्वारा उपभोक्ताओं से 60 रुपये प्रतिमाह बिल लिया जाता है। जिनमें 48 रुपये पानी और 12 रुपये सीवरेज का बिल शामिल है। हैरानी की बात यह है कि विभागीय अधिकारी भी उपभोक्ताओं से यह बिल भरवाने के लिए ठोस प्रयास नहीं करते।
विज्ञापन

जो उपभोक्ता नियमित पानी और सीवरेज का बिल नहीं भर रहे उन्हें नोटिस दिया जाएगा। सभी उपभोक्ताओं का नियमानुसार विभाग में बिल जमा करवाना अनिवार्य है।
अक्षय भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed