{"_id":"6b0b12cb0f1681d50a027958","slug":"yuvraj-in-100m-race-and-chetan-awwal-in-long-jump-kaithal-news-c-245-1-kht1013-158558-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 100 मीटर दौड़ में युवराज और लंबी कूद में चेतन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 100 मीटर दौड़ में युवराज और लंबी कूद में चेतन अव्वल
विज्ञापन
विजेता छात्राओं को आशीर्वाद देते खंड शिक्षा अधिकारी। विज्ञप्ति
कलायत। आरोही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ पांडवा में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। 100 मीटर रेस में युवराज प्रथम, विशाल द्वितीय व हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में चेतन प्रथम, अक्षित दूसरे व विशाल तीसरे स्थान पर रहे। आयोजन के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन व लोकहित सेवा समिति रामगढ़ पाडवा के अध्यक्ष हजारीलाल व सदस्य गुरमीत, राजवीर, हरदीप विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
ट्रैक और फील्ड इवेंट के अंतर्गत करीब 18 इवेंट इस खेलों के महाकुंभ में आयोजित किए गए। संपूर्ण खेल महाकुंभ का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अश्विनी कुमार मंगला के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का नोडल गुरनाम सिंह को बनाया गया। स्पोर्ट्स इंचार्ज मनु सहारन को नियुक्त किया गया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
200 मीटर दौड़ में यशपाल प्रथम, यश द्वितीय, निखिल तृतीय। 400 मीटर दौड़ में समीर प्रथम, यश दूसरे व गौरव तीसरे स्थान पर रहे। नीबू चम्मच रेस में राजदीप पहले व रोबिन दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 100 मीटर रेस में गुंजन पहले, पूजा दूसरे व महक तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर रेस में महक पहले, प्रीति दूसरे व महक तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में यशप्रीत पहले, अंकिता दूसरे व भूमिका तीसरे स्थान पर रही। लांग जंप में मानसी पहले, परमजीत दूसरे व महक तीसरे स्थान पर रही। नीबू चम्मच रेस में सीमा पहले व दीपिका दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर लोक हित सेवा समिति ने 3100 रुपए देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।