फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth struck three times with an ice pick.

Kaithal News: बर्फ तोड़ने वाले सुए से युवक पर किए तीन वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Youth struck three times with an ice pick.
कैथल। फ्रांसवाला रोड पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गए प्रताप गेट निवासी 19 वर्षीय पीयूष पर कुछ युवकों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया और मारपीट भी की। इसमें वह घायल हो गया। आरोप है कि एक सुआ पेट, दूसरा कमर और तीसरा बाजू पर लगा है। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

घायल युवक को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रताप गेट निवासी युवक के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा दोपहर बाद फ्रांसवाला रोड पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। इस दौरान कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसे तीन सुए लगे हैं। करीब एक साल पहले भी उसके बेटे के साथ मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

उस समय पुलिस को शिकायत दी गई थी लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। हमले के दौरान पीयूष के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सिटी थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed