फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rural sanitation workers to stage a sit-in at the Panchayat Minister's residence from September 11 to 13: Birbhan

11 से 13 सितंबर तक पंचायत मंत्री के आवास पर पड़ाव डालेंगे ग्रामीण सफाई कर्मचारी : बीरभान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers to stage a sit-in at the Panchayat Minister's residence from September 11 to 13: Birbhan
राजौंद। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन (सीटू) ने अपनी मांगों के लिए आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। यूनियन के जिला प्रधान बीरभान जाखौली ने बताया कि प्रदेश के करीब 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारी 11, 12 और 13 सितंबर को पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार के मतलौडा, पानीपत स्थित आवास पर पड़ाव डालेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी पिछले 19 वर्षों से कच्चे पदों पर कार्य कर रहे हैं। 29 मई को पंचायत मंत्री व विभाग के अधिकारियों के साथ हुई करीब चार घंटे की वार्ता में 18 में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी और 30 जून तक पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक अधिकतर मांगों के संबंध में पत्र जारी नहीं हुए। बीरभान ने बताया कि एक हजार की आबादी पर सफाई कर्मचारी की नियुक्ति, कर्मचारियों को पक्का करने, दुर्घटना में मृत्यु पर 30 लाख रुपये, सामान्य मृत्यु पर सहायता, सालाना अनाज खरीदने के लिए 24 हजार रुपये लोन, सेवानिवृत्ति पर पांच लाख रुपये लाभ और वर्दी-जूतों के लिए 10 हजार रुपये वार्षिक देने सहित कई मांगों पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर 14 सितंबर को मतलौडा और 15 सितंबर को कैथल से पदयात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुरुक्षेत्र स्थित निवास तक जाएगी। इसके बाद राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed