{"_id":"67ed94968cd756fbb80aa040","slug":"youth-should-stay-away-from-drugs-and-participate-in-sports-sdm-kaithal-news-c-18-1-knl1004-615822-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशे से दूर रहें युवा, खेलों में लें भाग ः एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशे से दूर रहें युवा, खेलों में लें भाग ः एसडीएम
Thu, 03 Apr 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। शिमला गांव में आयोजित किए गए नशामुक्ति एवं कुपोषण मुक्त सेमिनार में ग्रामीणों को एसडीएम अजय हुड्डा ने संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहे और खेलों को खेलें।
इस दौरान उन्होंने गांव में ग्राम सचिवालय का भी उद्घाटन भी किया। इस मौके पर एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन तो खराब होता ही है, इसके साथ साथ उसके परिवार व समाज के लिए भी घातक साबित होता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना चाहिए और उन्हें खेलों आदि गतिविधियों में भाग लेकर अपने गांव व जिले के नाम रोशन करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि कुपोषण मुक्त अभियान के तहत वे स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन का सेवन करें।
उन्होंने बच्चों से बातचीत की और स्कूल में मिल रही सुविधाओं एवं शिक्षा संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए। स्वच्छ पेयजल तथा शौचालयों आदि की साफ सफाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
व्यवस्था सुदृढ़ करने में लगा प्रशासन
कलायत। कलायत को नशा मुक्त बनाने के लिए उप मंडल प्रशासन नार्कों समन्वय केंद्र के लक्ष्य को लेकर व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगा है। इसके तहत एसडीएम अजय हुड्डा ने उप मंडल मुख्यालय पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
इसमें सीएमओ, डीसीएसपी, बीईओ, जन स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकािरी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके अनुसार सीएम के मार्ग दर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा विक्रेताओं की दुकानों की जांच करे। इन दुकानों की सीसीटीवी फूटेज खंगाली जाए। ताकि हर छोटी-बड़ी गतिविधि की जानकारी बारीकी से उपलब्ध रहे।
इसी तरह खंड शिक्षा अधिकारी को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम सेे जागरूकता लाने के निर्देश दिए गए। विभाग यह प्रयास करे कि जागरूकता से बच्चे नशे से दूर रहकर पढ़ाई लिखाई में रुचि लें। एसडीएम ने कहा कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विशेष रूप रेखा तैयार करें। इसके जरिये जन स्वास्थ्य, वन, सिंचाई व संबंधित विभागों से तालमेल बनाकर मादक एवं औषधीय द्रव्य बनाने में प्रयोग होने वाले गांजा, चरस व भांग के पौधों को उखाड़ें। इसके साथ ही डीएसपी की अगुवाई में ऐसे ठोस कदम उठाए जाएं जिससेे नशा प्रचार को रोका जा सके। संवाद