फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth on the streets protesting against 'Agneepath'

‘अग्निपथ’ के विरोध में सड़कों पर युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Youth on the streets protesting against 'Agneepath'
11-कैथल। पिहोवा चौक पर जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए युवा। - फोटो : Kaithal
कैथल। सेना में भर्ती के लिए नई ‘अग्निपथ’ योजना पर तमाम तरह की भ्रांतियों के चलते युवाओं में असमंजस की स्थिति दिख रही है। एक ओर तमाम युवा इसका विरोध कर रहे हैं तो दूसरी ओर कई इसके पक्ष मेें भी दिख रहे हैं। शुक्रवार को जिले के सैकड़ों युवाओं ने योजना के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कैथल, कलायत और चीका में प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। इससे कई बार जाम के हालत भी बन गए। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते हालात काबू में रहे। उधर, युवाओं ने सोमवार को फिर से जिलेभर में चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। युवाओं के विरोध के दौरान डीएसपी विवेक चौधरी, अभिमन्यू गोयत और सिटी थाना प्रभारी रोहताश मौजूद थे। युवाओं ने पिहोवा चौक को चारों तरफ से बंद कर दिया। युवाओं की भीड़ पर स्थिति नियंत्रित न होने पर डीएसपी विवेक चौधरी ने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। इस बीच युवाओं के प्रदर्शन के कारण लगे जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतार लग गई। तब डीएसपी विवेक चौधरी की अपील पर युवा पिहोवा चौक से वापस लघु सचिवालय के निकट चले गए। यहां पर युवाओं को रोकने के लिए पुलिस ने मुख्य गेट के समीप ही बैरिकेडिंग लगा दिए। यहां पर युवाओं ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। भर्ती पर रोक लगाकर अब अग्निपथ योजना लागू की जा रही है। यह युवाओं के भविष्य से एक खिलवाड़ है। प्रदर्शनकारी युवा गुरनाम, अमृत, मनदीप व सुमित ने कहा कि इस योजना से न केवल युवाओं को नुकसान होगा, बल्कि सेना की गोपनीयता और विश्वसनीयता भी भंग हो सकती है। सेवा से हटने के बाद अन्य नौकरियों में लाभ मिलने की बात कही जा रही है लेकिन हमें नई नौकरी के लिए फिर से तैयारी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस रही सतर्क
अग्निपथ योजना के विरोध के चलते शुक्रवार को कैथल में भी समय अनुसार पैसेंजर रेल नहीं पहुंच सकी। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस सतर्क रही। गौरतलब है कि युवाओं ने नरवाना में रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था।

भूतपर्व सैनिकों ने भी दिया सांकेतिक धरना
पूर्व सैनिकों ने भी योजना को सही नहीं बताया। भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रधान बलजीत सिंह मोर ने धरने की अध्यक्षता की। पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। मोर ने कहा कि सेना सेवा करने के लिए चार साल का समय बहुत कम है। उनकी मांग है कि सरकार इस योजना को वापस लेते हुए पुराने तरीके से भर्ती प्रक्रिया को बहाल करे। इस मौके पर मास्टर जगदीश सिंह, सूबेदार राम सिंह, मुख्तयार सिंह, भूना राम, रामेश्वर नीम वाला, पूना राम, ईशम सिंह, अभय राम, रामचंद्र, लखबीर चंद व लाल चंद मौजूद थे।

12-कैथल। पिहोवा चौक पर जाम लगाकर बैठे युवाओं को सड़क से उठाते हुए पुलिस।

12-कैथल। पिहोवा चौक पर जाम लगाकर बैठे युवाओं को सड़क से उठाते हुए पुलिस।- फोटो : Kaithal

14-कैथल। पिहोवा चौक पर जाम लगाते हुए युवा।

14-कैथल। पिहोवा चौक पर जाम लगाते हुए युवा।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed