फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth of Kshatriya Samaj demonstrated in Faral

Kaithal News: फरल में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth of Kshatriya Samaj demonstrated in Faral
पूंडरी। फरल गांव के बस स्टैंड पर क्षत्रिय समाज के युवाओं ने कैथल में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा की प्रतिमा पर गुर्जर शब्द लिखने के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी करते सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी युवा संदीप राणा, राजीव राणा, विक्की राणा, विशाल राणा, दुष्यंत राणा, काका राणा, कुलदीप राणा ने कहा कि जिले के गुर्जर नेताओं ने प्रदेश सरकार की शह पर क्षत्रिय समाज के करोड़ों लोगों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। नाराज युवाओं का कहना है कि आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव में अगर कोई भाजपा नेता आएगा तो काले झंडे दिखाए जाएंगे। युवाओं का कहना अगर जल्द ही सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा से गुर्जर शब्द नहीं हटाया गया तो देश में भाजपा के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें जातीय विशेष शब्द से एतराज : वीर करण सिंह
राजौंद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री वीर करण सिंह राणा ने शनिवार को असंध रोड स्थित पेट्रोल पंप पर समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें केवल जातीय शब्द से एतराज है। जो विरोध कैथल में किया गया है, वह जातीय शब्द लिखने पर ही किया गया है।

राणा कहा कि गुर्जर समुदाय से हमारे सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक संबंध है तथा यह संबंध वर्षों से हैं। गुर्जर समुदाय सदैव राजपूत समुदाय का एक हाथ माना गया है। उन्होंने कहा कि कैथल में सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा लगाई गई है। वह हमारे पूर्वज हैं, पूर्वजों ने कहीं पर भी ऐसा कोई संदेश नहीं दिया, जहां हम उन्हें एक जातीय शब्द से संकुचित कर सके।

उन्होंने कहा कि राजपूत समुदाय के युवाओं ने अनुशासन के साथ लड़ाई लड़ी है और कोई भी अनुचित बात उन्होंने नहीं कही। उन्होंने सिर्फ जाति सूचक शब्द का ही एतराज किया है न की प्रतिमा लगाने का। इसके लिए वह युवाओं की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने बताया कि कानून राजनैतिक, इतिहास व समाज से जुड़े पहलुओं को लेकर 23 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून में राजपूत महापंचायत बुलाई गई, जिसमें हरियाणा के साथ कई राज्यों से राजपूत समाज के प्रतिनिधि और मुख्य रूप से सम्राट मिहिर भोज वशंज अरुणोदय शिरकत करेंगे।


राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट में केस निलंबित है। फैसला आने तक कोई भी प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि महापुरुष सबके साझे होते हैं। गुर्जर समाज से अनुरोध है कि वह अब भी प्रतिमा के आगे लिखे जातीय शब्द को हटा दें तो यह विरोध खत्म हो जाएगा। इससे पूरे देश में शांति स्थापित होगी और इस निर्णय का हर समाज स्वागत भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed