फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth arrested with stolen bike during police blockade

Kaithal News: नाकाबंदी के दौरान चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with stolen bike during police blockade
कैथल। सीआईए कलायत ने नाकाबंदी के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गांव दुबल निवासी सुनील उर्फ मिन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अनुसार आरोपी ने बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल हिसार जिले के उकलाना थाना क्षेत्र से चोरी की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि सीआईए कलायत की टीम सिरसा ब्रांच नहर पुल, रेलवे रोड कलायत पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक पुलिस नाकाबंदी देखकर अचानक बाइक मोड़कर भागने लगा। जल्दबाजी में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। पुलिस ने मौके पर उसे काबू कर लिया। उसकी पहचान गांव दुबल निवासी सुनील उर्फ मिन्नी के रूप में हुई। जांच के दौरान बाइक पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। युवक से बाइक के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल 13 जून 2026 को हिसार जिले के सुरेवाला चौक से चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना उकलाना में पहले से चोरी की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed