{"_id":"68ed5f51f8290b858308833c","slug":"your-symbolic-protest-for-justice-kaithal-news-c-245-1-kht1001-139297-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: न्याय के लिए आप का सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: न्याय के लिए आप का सांकेतिक धरना
Tue, 14 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आम आदमी पार्टी ने दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार के मामले को लेकर शहर में प्रदर्शन किया व पिहोवा चौक पर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डीजीपी शत्रुजीत कपूर व रोहतक के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजारणिया को गिरफ्तार करने की मांग की।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दोपहर को करीब 12 बजे पिहोवा चौक पर पहुंचे व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही सरकार पर आरोप लगाए कि सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती रहेगी।
आप पार्टी एजुकेशन विंग के स्टेट प्रेसिडेंट मास्टर सतबीर गोयत ने कहा कि पूरी दुनिया में आज ये चर्चित मामला है। आईपीएस ने अपने सुसाइड नोट में काफी लोगों के नाम लिखे हैं, जिनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। हरियाणा सरकार आरोपियों का बचाने का प्रयास कर रही है। जब तक डीजीपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक सही जांच नहीं हो सकती। वे मांग करते हैं कि डीजीपी व एसपी को गिरफ्तार किया जाए। संवाद