फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Young man ends life by jumping in front of a train; was distressed over inability to pay loan installments.

Kaithal News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लोन की किस्तें न चुका पाने से था परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Young man ends life by jumping in front of a train; was distressed over inability to pay loan installments.
कैथल। ग्योंग निवासी 26 वर्षीय विशाल ने लोन की किस्तें न चुका पाने से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार विशाल एक निजी कंपनी से लिया गया लोन चुकाने में असमर्थ थे। कंपनी के किस्तों के भुगतान के लिए उनके पास लगातार फोन आ रहे थे और कंपनी के कर्मचारी भी घर पहुंच रहे थे जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। परिजनों के अनुसार विशाल बुधवार रात घर से बिना बताए निकल गए थे। अगले दिन दोपहर ग्योंग के पास रेलवे लाइन के निकट से गुजर रहे लोगों ने एक युवक का शव देखा और इसकी सूचना जीआरपी को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। विशाल विवाहित थे और उनकी करीब एक वर्ष की बेटी है। वह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन


जीआरपी चौकी इंचार्ज करण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने लोन ले रखा था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इसी परेशानी के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। उन्होंने बताया कि विशाल जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया था। पुलिस ने मृतक के पिता धर्मराज के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed