{"_id":"65f4aed22cca7f51b009630e","slug":"young-man-drowned-in-the-pond-in-kailaram-lost-his-life-kaithal-news-c-18-1-knl1004-348690-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैलरम में तालाब में युवक डूबा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैलरम में तालाब में युवक डूबा, गई जान
Sat, 16 Mar 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। उपमंडल के गांव कैलरम में तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक सुरेंद्र की मौत हो गई। इस दुर्घटना को पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
मौत के कारणों में शराब का अधिक सेवन पाया गया। मृतक की पत्नीा रेखा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व सुरेंद्र से हुई थी। उनका सात साल का एक बेटा है। रेखा ने बताया कि उनका पति मानसिक तौर पर बीमार चल रहे थे। इसके लिए दिमाग की दवाई भी खा रहे थे। दो वर्ष से वह शराब का सेवन भी करने लगे थे।
रेखा ने बताया कि गत सायं को वह किसी काम के लिए घर से निकले। रात्रि आठ बजे उसकी सुरेंद्र से फोन पर बात भी हुई और उसने जल्द ही घर आने की बात कही, लेकिन वापस नहीं लौटा।
शुक्रवार की सुबह तक वे उसकी तलाश करते रहे। इस बीच करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि सुरेंद्र का शव गांव के तालाब में प़ड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से उसको बाहर निकाला।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि रेखा का मानना है कि शायद सुरेंद्र तालाब के पास घूमने गया और नशे में उसका पांव तालाब की पटरी से फिसल गया और पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी ने न तो किसी पर शक किया और न ही किसी के विरुद्ध किसी कार्रवाई की मांग की।