{"_id":"672fd1e87d8b368071023d17","slug":"young-man-cheated-of-rs-24-lakh-in-the-name-of-sending-him-to-canada-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-123677-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक को कनाडा भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक को कनाडा भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगे
Sun, 10 Nov 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
कैथल। दो लोगों ने युवक को कनाडा भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव रत्ताखेड़ा लुकमान निवासी दविंद्र सिंह ने सीवन थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी जान-पहचान एक दोस्त के माध्यम से गांव बरास जिला करनाल निवासी संदीप कुमार से हुई थी। उसने बताया कि वह युवाओं को कनाडा भेजता है। एक दिन संदीप ने उसके पास फोन किया कि वह उसे व उसके परिवार को वर्क परमिट पर कनाडा भेज देगा। इसके लिए आरोपी ने उनसे 34 लाख रुपये मांगे। सहमति जताने पर आरोपी ने उससे जनवरी 2023 से लेकर अक्तूबर तक 14 लाख रुपये व दस्तावेज ले लिए।
आरोपी ने बाकी रुपये कनाडा पहुंचने के बाद देने के लिए कहा। जब उसने आरोपी को उसे विदेश भेजने के लिए कहा तो उसने उसके पास वीजा भेजा जो जांच में फर्जी पाया गया। जब उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने उन्हें चैक दे दिए जो बाउंस हो गए। आरोपी संदीप का साला विनित भी आरोपी के साथ मिला हुआ था। ऐसा करके दोनों ने उससे 24 लाख रुपये ठग लिए। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।