{"_id":"684dcd7ef2a1608ab100b000","slug":"yoga-protocol-training-camp-organized-in-sports-nurseries-kaithal-news-c-18-1-knl1004-670036-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेल नर्सरियों में लगाया योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेल नर्सरियों में लगाया योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर
Sun, 15 Jun 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की सभी खेल नर्सरियों और खेल अकादमियों में शनिवार को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल संस्थानों के अधिकारी और कर्मचारी ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि यदि खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास से पहले योग क्रियाएं करते हैं तो वे दिनभर ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं। योग से न केवल शारीरिक क्षमता और ऊर्जा में वृद्धि होती है, बल्कि खेल में एकाग्रता और प्रदर्शन भी बेहतर होता है।
इसके अतिरिक्त, जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए।
योग सहायकों द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, तिर्यक ताड़ासन, उष्ट्रासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन और शवासन का अभ्यास करवाया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि योग को नियमित जीवन का हिस्सा बनाकर जीवन को अधिक संतुलित और सुंदर बनाया जा सकता है। इसलिए प्राणायाम और ध्यान का भी नियमित अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने जानकारी दी कि आगामी 15 जून को कुरुक्षेत्र जिले में ‘योगा मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं खेल विभाग के खिलाड़ी भाग लेंगे।