{"_id":"6a0f6a4bc50f4c78c1059329","slug":"yoga-jagran-yatra-will-be-organised-from-june-8-kaithal-news-c-18-1-knl1004-911729-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 8 जून से निकाली जाएंगी योग जागरण यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 8 जून से निकाली जाएंगी योग जागरण यात्रा
Fri, 22 May 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 8 से 10 जून तक गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर योग जागरण यात्रा भी निकाली जाएगी। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने दी।
गौरतलब है कि जिले के विभिन्न खंडों पूंडरी, कलायत, सीवन और चीका में योग प्रशिक्षण गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। 21 से 23 मई तक सरकारी और निजी विद्यालयों में प्रशिक्षित पीटीआई, डीपीई, आयुष योग सहायकों तथा विभिन्न योग संस्थाओं के सहयोग से योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास के लिए नियमित योगाभ्यास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि 18 से 20 मई तक जिले में पीटीआई और डीपीई के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए थे। इसके बाद दूसरे चरण में विद्यार्थियों के लिए शिविर शुरू किए गए हैं। डॉ. दहिया ने कहा कि इन शिविरों में पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग, भारतीय योग संस्थान, आयुष योग सहायकों तथा शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग मिल रहा है।