फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yoga is the support at the age of holding a stick, becomes an inspiration for others

Kaithal News: लाठी पकड़ने की उम्र में योग का सहारा, दूसरों के लिए बने प्रेरणा

Fri, 20 Jun 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Yoga is the support at the age of holding a stick, becomes an inspiration for others
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। इसके माध्यम से न केवल असाध्य बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है, बल्कि नियमित अभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी भी रह सकता है। कैथल जिले में ऐसे कई वरिष्ठ नागरिक हैं जो लाठी पकड़ने की उम्र में भी खुद को योग के जरिए फिट और सक्रिय बनाए हुए हैं।

वे योग को अपना कर न सिर्फ स्वस्थ जीवन जी रहे बल्कि औरों को भी इसके तरीके सिखा रहे हैं। उनका कहना है कि योग केवल बीमारों के लिए नहीं, बल्कि स्वस्थ लोगों के लिए भी एक जीवनशैली बन चुका है। 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर यह सिद्ध कर दिया है कि आयु कोई बाधा नहीं, यदि इच्छाशक्ति और अनुशासन साथ हो।
विज्ञापन


इनमें एक नाम है चरणदास का और दूसरे सज्जन हैं कामरेड कृष्ण गर्ग। इनके उदाहरण स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि योग किसी भी उम्र में स्वास्थ्य के लिए अमृत है। योग केवल कसरत नहीं, बल्कि एक संतुलित जीवन जीने की कला है, जो तन, मन और आत्मा को जोड़कर व्यक्ति को स्वास्थ्य प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्र 75 वर्ष में भी हैं ऊर्जावान

इंडस्ट्रियल एरिया, वार्ड नंबर 16, चीका निवासी और पतंजलि तहसील प्रभारी, चरणदास गुप्ता पिछले 17 वर्षों से नियमित रूप से योग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि योग के कारण शरीर में आज भी स्फूर्ति और मन प्रसन्न रहता है। मैंने शुगर जैसी बीमारी को भी योग से नियंत्रित किया है। हर दिन प्राणायाम, कपालभाति और अन्य आसनों का अभ्यास करता हूं।


योग को बनाया जीवनशैली

वार्ड नंबर 8 के निवासी और पतंजलि योग प्रचारक कामरेड कृष्ण गर्ग पिछले करीब 25 वर्षों से नियमित योग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मेरी उम्र 72 वर्ष हो चुकी है, लेकिन नियमित योग के कारण मैं आज भी सभी दैनिक कार्य खुद करता हूं। योग से शरीर में ऊर्जा, ताजगी और सकारात्मक सोच बनी रहती है। दूसरों को भी योग के फायदे बताता हूं और योगाभ्यास के लिए प्रेरित भी करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed